Chandauli: चंदौली नौगढ़ में भाजपा द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट – विशाल गुप्ता

Chandauli: नौगढ़-भारतीय जनता पार्टी द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत नौगढ़ में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। (Chandauli) यह आयोजन देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के तहत किया गया, जिसका उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करना और हर घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना है।

Chandauli: यात्रा का शुभारंभ और मार्ग

तिरंगा यात्रा की शुरुआत दुर्गा मंदिर परिसर से हुई, जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने एकत्र होकर राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान प्रकट किया। (Chandauli) यात्रा दुर्गा मंदिर से निकलकर नौगढ़ बाजार के मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः दुर्गा मंदिर परिसर पर समाप्त हुई।

WhatsApp Image 2025 08 13 at 11.05.30 AM

ये भी पढ़े –Justice Yashwant Varma Cash Row: कैश कांड में संसद का जस्टिस यशवंत वर्मा पर बड़ा एक्शन! ओम बिरला ने बनाई स्पेशल कमेटी, अब होगी खुली जांच

यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर “भारत माता की जय”, वंदे मातरम्”, “हर घर तिरंगा – हर दिल तिरंगा”* जैसे देशभक्ति के नारों से वातावरण को गूंजायमान कर दिया। बाजार में देशभक्ति का उत्साह देखते ही बनता था, और स्थानीय दुकानदारों व नागरिकों ने भी यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया।

ये भी पढ़े –Chandauli: ब्राह्मम पुल के पास मिला था शव, विराट गोवर्धन समिति ने जताया शोक, शासन ने दी मदद

प्रमुख उपस्थितियाँ

इस यात्रा में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से: भाजपा ज़िलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह मण्डल अध्यक्ष नौगढ़ भगवानदस अग्रहरि, नौगढ़ प्रधानपति दीपक गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र साहनी मौजूद रहे

इनके साथ-साथ भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता मनेंदर मौर्य महामंत्री मनोज केशरी सुनील चौरसिया सर्वजित खरवार व्यापार मण्डल अध्यक्ष सूरज केशरी मलिक गोंड कुंदन गोंड और आशीष मौर्य भी यात्रा में मौजूद रहे और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें