
Chandauli: चंदौली नौगढ़- थाना क्षेत्र के जयमोहनी भुर्तिया गांव निवासी बीरबल कोल का शव बीते 20 फरवरी को ब्राह्मम पुल के समीप कूड़ा राजवाहा नहर में मिला था। (Chandauli) बताया गया कि बीरबल 15 फरवरी को किसी पारिवारिक विवाद के चलते नाराज होकर घर से निकल गया था। पाँच दिन बाद उसका शव नहर में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।
घटना की जानकारी मिलते ही विराट गोवर्धन पूजा समिति मां अमरावती धाम के पदाधिकारी व सदस्य मृतक के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। (Chandauli) समिति ने परिवार को संतानवत सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।
Also Read –Chandauli: चंदौली स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त 2025 को जनपद में भव्य आयोजन हेतु सम्बन्धित अधिकारी को दिया गया आवश्यक दिशा-निर्देश
सोमवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतक की पत्नी पूजा कोल को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। (Chandauli) वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समिति के अध्यक्ष रामजियावन एडवोकेट ने बताया कि यह राशि शासन द्वारा बैंक खाते में प्रेषित की गई थी, जिसे पासबुक पर प्रिंट कराकर विधिवत रूप से सौंपा गया। उन्होंने कहा कि यह सहायता गरीब परिवार के लिए संबल का कार्य करेगी।
इस अवसर पर विवेक यदुवंशी, कृष्ण कुमार यादव, व्यापार मंडल सोनवार के अध्यक्ष गुलाब केसरी, प्रेमनाथ, प्रदीप कुमार एवं अचल यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।










