MP News: मंच पर खुलेआम बीजेपी के केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ‘मैंने ले ली तुम्हारी सुपारी…’

Facebook
X
WhatsApp

MP News: भाजपा सरकार में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंच पर एक ऐसी बात कर दी कि उस बात ने सबका ध्यान केंद्रित कर लिया। दरअसल, ज्योतिरादित्य ने मंच पर एक महिला की सुपारी लेली। अब आश्चर्य में पड़ गए होंगे लेकिन ये सच है। शिवपुरी जिले में विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान एक महिला की सुपारी ले ली।

दरअसल, पूरी बात ये थी सिंधिया विकाय कार्यों को लोकार्पण में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। यहां वह लोगों से मुलाकात कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक महिला को देखा और बुलाया। उन्होंने देखा कि वह महिला गुटखा खा रही थी। इस पर उन्होंने कहा कि गुटखा मत खाओ बहन। (MP News) उन्होंने महिला के बैग से गुटखा निकलवाया और ले लिया। इस पर आगे सिन्धिया ने कहा कि दुखी मत हो मैंने तुम्हारी सुपारी लेली, बल्कि खुश हो कि इससे तुम्हारी सेहत सुरक्षित रहेगी। उन्होंने महिला गुटखा न खाने की सलाह दी। ये वीडियो वहीं पास में खड़े लोगों ने बना दी। इसके बाद ये क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही। लोगों ने सिन्धिया के इस काम को जमकर सराहा।

image 125

MP News: दौरे पर थे सिन्धिया

इस दौरे के दौरान उन्होंने अशोकनगर जिले के झागर बमुरिया गांव का भी भ्रमण किया, जहां हाल ही में आग लगने से किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा था। सिंधिया ने राज्य सरकार के सहयोग से त्वरित राहत पहुंचाने की पहल की और स्वयं अपने हाथों से किसानों को मुआवजा राशि के प्रमाणपत्र वितरित किए। उन्होंने कहा, “मैं हर किसान भाई-बहन के साथ पूरी मजबूती से खड़ा हूं। उन्हें हरसंभव मदद दिलाना मेरी जिम्मेदारी है।”

इसके साथ ही उन्होंने पिछोर और खनियाधाना क्षेत्र का दौरा किया। ग्राम वीरा और रजावन पहुंचकर हाल ही में सड़क दुर्घटना और नाव हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात की और अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। ग्राम वीरा में कुछ दिन पहले हुई सड़क दुर्घटना में तीन युवाओं की दुखद मृत्यु हो गई थी। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा, “यह समय परिवार के लिए बेहद कठिन है, लेकिन शासन-प्रशासन आपके साथ है। हम हर संभव सहायता के लिए सदैव तत्पर हैं।”

इसके बाद वे खनियाधाना के ग्राम रजावन पहुंचे, जहां हाल ही में नाव डूबने की घटना में सात लोगों की मौत हो गई थी। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और ग्रामीणों से हादसे की पूरी जानकारी ली।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें