Bulandshahr News: करंट लगने से संविदा विद्युत कर्मी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने शव रखकर सड़क किया जाम

Bulandshahr News: करंट लगने से संविदा विद्युत कर्मी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने शव रखकर सड़क किया जाम
Facebook
X
WhatsApp

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर में पीवीवीएनएल के कर्मचारियों की लापरवाही जानलेवा साबित हो रही है। पिछले 1 साल में जनपद में 1 दर्जन संविदा बिजली कर्मचारी करंट लगने से मौत हो चुकी है। ताजा मामला बुलंदशहर के अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के गांव ताल बिबियाना का है, जहां विद्युत उपकेंद्र पर सेवारत संविदा कर्मी सुशील (48) की आज उस समय बिजली का करंट लगने से मौत हो गई जब वह गांव लोधई में विद्युत फाल्ट ठीक कर रहा था।

image 31

सुशील की करंट से मौत के बाद गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने बिना कंफर्म करे लाइन चालू करने वाले एसएसओ के खिलाफ कार्रवाई करने और मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता मुहैया कराने की मांग को लेकर सड़क पर शव रख जाम लगा दिया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी प्रदर्शनकारियो से वार्ता करने में जुटे हैं।

Bulandshahr News: आर्थिक सहायता की मांग को लेकर जाम

सुशील पुत्र सरदार सिंह निवासी गांव राजपुर अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र में स्थित ताल बिबयाना के विद्युत उपकेंद्र पर संविदारत लाइन मैन का काम करता था। सुशील के परिजनों ने बताया कि आज शटडाउन लेकर पास के ही गांव लोधई में विद्युत फाल्ट ठीक करने गया था। लाइन पर कार्य करते समय अचानक तारों में करंट दौड़ गया और बिजली के करंट से मौत हो गई।

Bareilly: बरेली में करंट लगने के बाद खंभे से गिरे बिजली संविदा कर्मी की मौत,  पांच अधिकारियों पर केस दर्ज - electric department lineman death high  tension line shock during cm yogi

जैसे ही सुशील की मौत की खबर उसके परिजनों को लगी तो गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने शव को ताल बिबियाना चौराहे पर रख हंगामा किया और जाम लगा दिया। परिजन और ग्रामीण आरोपी के एएसओ के खिलाफ कार्रवाई करने और आर्थिक सहायता की मांग को लेकर 2 घंटे तक प्रदर्शन करते रहे, मामले की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे अनूपशहर के एसडीम, ईओ, एसडीओ ने पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। उसके बाद जाम खुल सका। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

Bulandshahr News: दर्जनों संविदा कर्मचारी गंवा चुके जान

बता दें कि जनपद बुलंदशहर के अलग अलग थाना क्षेत्रों में पिछले एक साल में लगभग 1 दर्जन संविदा बिजली कर्मचारियों को मौत हो चुकी है, कई बिजली कर्मचारी करंट का दंश आज तक झेल रहे है। बड़ा सवाल यह है कि बिजली लाइन ठीक करने के दौरान अचानक बिजली चालू करने से होने वाली मौतों को आखिर पीवीवीएनएल गंभीरता से क्यों नही ले रहा। हालांकि, शट डाउन और शट डाउन वापस में हो रही लापरवाही ही संविदाकर्मियों के लिए कई बार जानलेवा बन जाती है। आधिकारिक सूत्रों की माने तो फीडर पर काम करने वाला लाइनमैन फोन कर शट डाउन और शटडाउन वापस ले सकते हैं।

बरेली: ट्रक पर उतरा 11 हजार की हाईटेंशन लाइन का करंट, चालक की मौत - Amrit  Vichar

Bulandshahr News: जाम खुलवाने का आश्वासन

अनूपशहर के एसडीएम ने बताया कि बिजली करंट से ऑन ड्यूटी जान गंवाने वाले संविदा बिजली कर्मचारियों के परिजनों को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान कराई जाने का प्रावधान है। परिजनों को शासन से प्रदत्त होने वाली आर्थिक सहायता दिलवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया गया है।

image 30

Bulandshahr News: आवश्यक सुधार की मांग

इस घटना से बुलंदशहर में बिजली विभाग की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि बिजली विभाग में सुधार के लिए कदम उठाए जाएं और संविदा कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

https://youtu.be/uBJxMg0p0tE?si=ylcjxalsCvzMQG0t

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें