Bulandshahr News: हादसे के बाद पलटी कार में जिंदा जला परिवार, 5 की मौत,1घायल

Facebook
X
WhatsApp

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर जहांगीराबाद हाइवे पर सड़क हादसे के दौरान पलटी CNG कार में आग लगी गई, हादसे में कार सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई, जब कि एक युवती घायल हो गई। हादसे आज तड़के साढ़े पांच बजे हुआ। (Bulandshahr News) हादसे के बाद कार पूरी तरह से जल गई। पुलिस ने मृतकों के शवों को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार सवार परिवार सहसवान में।आयोजित एक शादी समारोह में शिरकत करने का बाद वापस दिल्ली लौट रहा था।

image 237

Bulandshahr News: शादी समारोह में शामिल हो लौट रहे थे दिल्ली

Also Read –Pakistan Train Blast: पाकिस्तान में फिर बड़ा धमाका! सिंध में जाफर एक्सप्रेस जाफर के परखच्चे उड़ गए, 6 बोगियां पलटीं

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में रहने वाले तनवीर अहमद परिवार के साथ शिफ्ट कार से चमनपुरा सहसवान बदायूं में अपनी रिश्तेदारी में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शिरकत कर लौट रहे थे। एसपी देहात डॉ.तेजवीर सिंह ने बताया कि जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव चांदौक के पास सड़क किनारे पुलिया में शिफ्ट कार जा टकराई और पलट गई। (Bulandshahr News) कार पलटने से CNG कार में आग लग गई। कार सवार कारe फस गए और जिंदा जलने से परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई।

बताया जाता है कि कार की लपटों में घिरे फंसे सभी लोग बचाने के लिए चीख पुकार मचाते रहे लेकिन काफी देर तक कोई मदद नहीं पहुंच, हादसे के 2 घंटे बाद थाना जहांगीराबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामफल सिंह और अनूपशहर की एसडीएम प्रियंका गोयल मौके पर पहुंचे और जली हुई कर में से पांच जले हुए शब्द निकलवा कर पोस्टमार्टम को भिजवाया आलम यह था कि कर पूरी तरह जल चुकी थी कर में मौजूद सभी बुरी तरह से जल चुके थे। हादसे के दौरान कार से निकली युवती को घायल में अवस्था में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।पुलिस ने मृतक जुबेर, तंजीम, मोमिना, जैनुल और जेबा उर्फ निदा निवासीगण मालवीय नगर दिल्ली के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Also Read- India-Canada Relations: मोदी-कार्नी की बड़ी मुलाकात, टूटी दूरियाँ, फिर से जुड़ेगा भरोसा!

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें