Agra News: अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर व्यापारी की पत्नी की मौत, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

Facebook
X
WhatsApp

Agra News: दयालबाग रोड पर स्थित मंगलम शिला अपार्टमेंट की चौथी मंजिल की बालकनी से गिरकर कपड़ा व्यापारी की पत्नी की मौत हो गई। कमला नगर की रहने वाले व्यापारी की पत्नी यहां परिचित को देखने आई थीं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

यह है पूरा मामला

घटना गुरुवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे की है। (Agra News) सुभाष नगर कमला नगर के रहने वाले राहुल अग्रवाल कपड़ा व्यापारी हैं। उनके मित्र अक्षय अग्रवाल मंगलम शिला अपार्टमेंट में फ्लैट संख्या सी-404 में रहते हैं। अक्षय के पिता पूरनचंद बीमार हैं। राहुल की पत्नी 38 वर्षीय शिल्पी अग्रवाल बेटी कनाक्षी के साथ पूरनचंद को देखने आई थीं। पुलिस के अनुसार, शिल्पी और अक्षय की पत्नी सृष्टि बालकनी में खड़ी होकर बात कर रही थीं। सृष्टि अग्रवाल किसी काम से कमरे तक गईं थीं। कुछ मिनट बाद लौटीं तो शिल्पी अग्रवाल बालकनी में नहीं थीं। नीचे शोर होने पर झांका तो शिल्पी को पड़ा देखा। शिल्पी अग्रवाल को तत्काल एसएन मेडिकल कालेज लेकर गए, वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। स्वजन शव लेकर कमला नगर चले गए। रात आठ बजे न्यू आगरा पुलिस को घटना की जानकारी दी।

थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया हादसे का है। यह स्पष्ट नहीं है कि शिल्पी अग्रवाल बालकनी से नीचे कैसे गिरीं। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। अक्षय और राहुल पुराने मित्र हैं। पुलिस को स्वजन ने बताया कि शिल्पी गुरुवार को मायके विजय नगर आई थीं। वहां से बेटी को लेकर दयालबाग पहुंची थीं। शिल्पी की मृत्यु से पूरा परिवार सदमे में है। बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है।

कम ऊंची रेलिंग तो नहीं बना हादसे का कारण

शिल्पी और सृष्टि बालकनी में खड़ी होकर बात कर रही थीं। कुछ जरूरी कार्य से सृष्टि अंदर कमरे में चली गईं। लौट कर आईं तो शिल्पी नजर नहीं आईं। आशंका जताई जा रही है कि रेलिंग का सहारा लेकर खड़ी शिल्पी असंतुलित होकर गिर गई होंगी। रेलिंग बहुत कम ऊंची है।

पहले भी हो चुके हैं हादसे

पहले भी अपार्टमेंट के अलग-अलग ब्लाक में गिरने से विवाहिता और एक किशोरी की मौत हो चुकी है। दयालबाग इलाके में दर्जनों अपार्टमेंट हैं, लेकिन सबसे ज्यादा हादसे मंगलम शिला में हुए हैं।

https://youtu.be/EW7AsxEhbu4?si=c7Vc7QEYuG01cHsi

ये भी पढ़े…https://crimecomplaint.com/parineeti-raghav-wedding-parineeti-raghav-leaves-delhi-airport-mehendi-ceremony-will-take-place-today/

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें