Chandauli: चंदौली नौगढ़ में चोरी की बाढ़: खेत, मंदिर और बाजार सब असुरक्षित

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट -बिशाल कुमार गुप्ता

WhatsApp Image 2025 08 26 at 12.40.42 PM 1

Chandauli: नौगढ़-थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं अब आम हो गई हैं।किसान से लेकर श्रद्धालु और होमगार्ड तक कोई सुरक्षित नहीं है। बीते कुछ सप्ताहों में हुई घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।

Chandauli: किसान की मेहनत पर चोरों का डाका

शनिवार की रात बोझ गांव निवासी किसान उदयनारायण के खेत से समरसेबल पंप स्टारर स्टेपलाइजर और 16 एमएम की केबल चोरी हो गई। (Chandauli) इससे पहले भी उनके खेत से टिल्लू पंप चोरी हो चुका था। लगातार हो रही इन घटनाओं से किसान मानसिक तनाव में हैं। उन्होंने इसकी सूचना हरियाबाँध चौकी को दी, जहाँ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

होमगार्ड की बाइक भी नहीं बची!

रविवार की शाम मझगांवा चट्टी पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब होमगार्ड सीताराम की बाइक चोरी हो गई। (Chandauli) मिठाई खरीदने के बाद समोसा खाते वक्त उनकी बाइक UP 64X4014 एक अज्ञात चोर लेकर फरार हो गया। होमगार्ड ने समोसा हाथ में लिए ही पीछा करने की कोशिश की, लेकिन चोर आंखों से ओझल हो गया।

Also Read –Chandauli: चंद्रप्रभा नदी उफान पर, कई गांवों में घुसा पानी

मंदिर में भी चोरों की दस्तक

तीन सप्ताह पहले कोईलरवा हनुमान मंदिर में दर्शन करने आए एक श्रद्धालु की बाइक चोरी हो गई। धार्मिक स्थलों तक में चोरी की घटनाएं अब श्रद्धालुओं को डरा रही हैं।

Also Read –PM Narendra Modi: कितना भी दबाव आए, किसानों के हितों से समझौता नहीं करेंगे, ट्रंप को पीएम मोदी का जवाब

सवाल उठता है: आखिर सुरक्षा व्यवस्था है कहाँ?

क्या नौगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस की गश्त पर्याप्त है?
क्या चोरों को पकड़ने के लिए कोई ठोस रणनीति बनाई गई है?
क्या आमजन को अब अपनी सुरक्षा खुद करनी होगी?

नौगढ़ की जनता अब जवाब चाहती है। पुलिस की “जांच जारी है” वाली प्रतिक्रिया अब भरोसेमंद नहीं लगती जब खेत मंदिर और बाजार सब असुरक्षित हैं, तो आखिर सुरक्षा का भरोसा किस पर किया जाए?

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें