Chandauli: चंद्रप्रभा नदी उफान पर, कई गांवों में घुसा पानी

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट -मिथिलेश गुप्ता

WhatsApp Image 2025 08 25 at 3.44.41 PM

Chandauli: चन्दौली बबुरी पहाड़ी और वनांचल क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण चंद्रप्रभा नदी उफान पर है। नदी का पानी चंदौली के बबुरी क्षेत्र के कई गांवों में घुस गया है। प्रभावित गांवों में चितौड़ी, लेवा, नंगई, ददरा, बड़के गांव और मवैया शामिल हैं। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और एसडीएम दिव्या ओझा ने रविवार सुबह बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की। (Chandauli) प्रभावित लोगों को बबुरी कस्बे के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बने बाढ़ राहत शिविर में भेजा गया है चकिया-मुगलसराय मार्ग पर चंद्रप्रभा नदी के पुल पर दो से तीन फीट ऊपर पानी बह रहा है। बड़के गांव छलका और लेवा छलका में तेज धार के साथ लगभग 3 फीट पानी है। (Chandauli) प्रशासन ने रूट डायवर्ट कर बड़े वाहनों का आवागमन बंद कर दिया है। बबुरी थाना अध्यक्ष सूर्य प्रकाश मिश्रा पुलिस बल के साथ लोगों को जागरूक कर रहे हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित ददरा गांव है। मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने नगई, दूदे, गुम्मा और जरखोर का दौरा किया। उन्होंने प्रभावित लोगों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। राहत शिविर में लोगों के रहने, खाने-पीने और मेडिकल की व्यवस्था की गई है। एसडीएम दिव्या ओझा ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

ये भी पढ़े –Chandauli News: चंदौली जनपद के समस्त थानों पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन संपन्न

ये भी पढ़े –Amit Shah: “हाउस अरेस्ट वाली बात झूठी”, धनखड़ के इस्तीफे पर अमित शाह का जवाब

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें