Chandauli: फिश मंडी निर्माण का निरीक्षण: सीडीओ आर. जगत साईं ने दिए गुणवत्ता व समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

Facebook
X
WhatsApp

Chandauli: चंदौली। मुख्य विकास अधिकारी श्री आर. जगत साईं ने आज जनपद चंदौली में निर्माणाधीन फिश मंडी का स्थलीय निरीक्षण किया। (Chandauli) इस दौरान उन्होंने निर्माण स्थल का व्यापक अवलोकन करते हुए कार्य प्रगति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

WhatsApp Image 2025 04 10 at 12.21.30 PM

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने निर्माण एजेंसी और मत्स्य विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए तथा निर्माण की गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। (Chandauli) उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप, जनपद में मत्स्य कारोबार से जुड़े लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।उन्होंने यह भी कहा कि फिश मंडी के निर्माण से न केवल मत्स्य व्यापारियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि स्थानीय मत्स्य पालन को भी प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि और रोजगार के अवसरों का विस्तार संभव होगा।

WhatsApp Image 2025 04 10 at 12.21.29 PM

निरीक्षण के दौरान मत्स्य विभाग के अधिकारी, निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट -मिथिलेश गुप्ता

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें