Chandauli: सभी विभाग तैयारी के साथ बैठकों में आएं, कार्य समय से पूर्ण करें — जिलाधिकारी

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट – दिलीप गुप्ता

Chandauli: चंदौली। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर फ्लैगशिप एवं अन्य विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजनाओं की ग्रेडिंग/रैंकिंग के आधार पर प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने खराब प्रदर्शन करने वाले विभागों को सख्त चेतावनी देते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण कर पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए। (Chandauli) उन्होंने कहा कि ए-श्रेणी प्राप्त करने वाले विभागों का उत्साहवर्धन किया जाएगा, जबकि डी-श्रेणी वाले विभागों को शीघ्र सुधार लाने के निर्देश दिए गए हैं।

सभी अधिकारियों को अपने-अपने विभाग की प्रगति प्रत्येक माह की 25 तारीख तक पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए। (Chandauli) धीमी प्रगति वाले विभागों के विरुद्ध कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई। (Chandauli) साथ ही कार्यदायी संस्थाओं को समय पर कार्य पूर्ण कर उसका हस्तांतरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि आमजन को योजनाओं का लाभ समय से मिल सके।

WhatsApp Image 2026 02 17 at 11.00.13 AM

Also Read –Bhiwadi factory fire: भिवाड़ी हादसा: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख

जिलाधिकारी ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुँचाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और प्राप्त फीडबैक को गंभीरता से लें।

बैठक के दौरान विकास कार्यों से संबंधित सभी विभागों से सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित फ्लैगशिप प्रोजेक्ट्स की आंकड़ेवार जानकारी लेकर समीक्षा की गई। (Chandauli) निर्माण कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए, जिससे जनपद की रैंकिंग बेहतर बनी रहे।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विभागीय योजनाओं की नियमित समीक्षा करें, ताकि किसी पात्र व्यक्ति को योजना से वंचित न रहना पड़े और किसी भी कमी का समय पर समाधान हो सके।

Chandauli: लापरवाही पर शो-कॉज नोटिस के निर्देश

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के आईजीआरएस रजिस्टर की जांच की। पूर्व निर्देश के बावजूद रजिस्टर प्रस्तुत न करने एवं कार्य में लापरवाही पाए जाने पर जिला पूर्ति अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास) को शो-कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

Also Read –Barabanki: बाराबंकी में पुलिस परेड का निरीक्षण, फिटनेस और अनुशासन पर दिया गया जोर

इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन विभागों में ई-ऑफिस का संचालन संतोषजनक नहीं होगा, वहां संबंधित अधिकारियों का वेतन रोका जा सकता है।

उपस्थित अधिकारी

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई, जिला विकास अधिकारी, पीडी डीआरडीए, उप कृषि निदेशक, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने अंत में सभी अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे पूरी तैयारी के साथ बैठकों में भाग लें और विभागीय कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कर जनपद के विकास में योगदान दें।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें