रिपोर्ट -विशाल गुप्ता

Chandauli: चंदौली सोमवार को ललतापुर निवासी पूर्व प्रधान नंदू राम,रामभजन, वीरेंद्र,अर्जुन सिंह, लालबरत,दिलीप,अमरनाथ,तेजबली बलिराम के साथ दर्जनों ग्रामीण सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे और डीएम चन्द्रमोहन गर्ग के सामने गुहार लगायी की ललतापुर गाँव में ग्राम्या संस्था द्वारा बिना मान्यता प्राप्त कक्षा 1 से लेकर 8 तक विद्यालय का संचालन किया जा रहा है जो बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है और शिक्षा के अधिकार अधिनियम का खुला उल्लंघन है जबकि संस्थान द्वारा अवैध रूप से वन भूमि का अतिक्रमण करके विद्यालय भवन का निर्माण किया गया है ग्रामीणों ने बताया संस्था द्वारा बिना मान्यता के ही विद्यालय चलाया जा रहा है अधिकारी जब जाते हैं तो कहते हैं (Chandauli) कि हम कोचिंग चला रहे हैं कोचिंग चलाने का टाइम स्कूल चलाने के टाइम पर ही निर्भर करता है ग्राम में संस्था से बच्चों को ना सर्टिफिकेट मिलता है ना टीसी लेकिन संस्था के नाम पर बच्चों के साथ खिलवाड़ खेला जा रहा है संस्था की संचालक बिंदु जी बताती हैं कि हम संस्था में बालिकाओं को सिलाई और ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण देते हैं लेकिन जब खंड शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे तो संस्था में बच्चों को पढ़ाया भी जा रहा था.
Also Read –Chandauli: क्या एक महिला की इज़्ज़त अब सिर्फ़ ‘लाल कार्ड’ और ‘आवास’ जितनी रह गई है? जानिए क्या है पूरा मामला
Chandauli: बाल श्रम और शिक्षा से वंचन की गंभीर शिकायतें
ग्रामीणों ने बताया कि इस तथाकथित विद्यालय में बच्चों से अक्सर श्रम कराया जाता है। (Chandauli) पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्हें टीसी और मार्कशीट के लिए दर-दर भटकना पड़ता है, जिससे आगे की शिक्षा में भारी बाधा आती है।
खंड शिक्षा अधिकारी ने किया निरीक्षण, जारी किया नोटिस
खंड शिक्षा अधिकारी श्री लालमणि राम ने मंगलवार को नौगढ़ क्षेत्र के एक निजी विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कोई भी शिक्षक या कर्मचारी उपस्थित नहीं मिला।
खंड शिक्षा अधिकारी लामणि राम ने बताया, इस संस्था को पहले भी नोटिस जारी किया गया है। (Chandauli) मंगलवार को भी संचालक को सूचना दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद विद्यालय में कोई मान्यता संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। यदि १ सप्ताह संस्था विद्यालय की मान्यता से संबंधित वैध कागज़ात नहीं दिखाती है, तो उच्च अधिकारी से बात कर विद्यालय बंद कराया जाएगा.
Also Read –UP T20 League 2025: लखनऊ की पहली जीत, मेरठ को 5 विकेट से हराया
ग्रामीणों की मांग: बच्चों के भविष्य को बचाओ, अवैध स्कूल बंद करो
ललतापुर के जागरूक ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि इस अवैध विद्यालय को तत्काल बंद किया जाए और बच्चों को वैध शिक्षा व्यवस्था से जोड़ा जाए। (Chandauli) साथ ही संस्था के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई और संस्था बच्चों के साथ ऐसा खिलवाड़ न करें।










