Chandauli: सरदार पटेल जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ में लापरवाही, पर्वतपुर प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक बने उदासीन, सरकार की मंशा को लगा झटका

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट -मिथिलेश गुप्ता

Chandauli: चकिया (चंदौली)। सरकार जहां सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर “रन फॉर यूनिटी” जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों में एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाने की पहल कर रही थी, वहीं प्राथमिक विद्यालय पर्वतपुर के अध्यापक इस मंशा पर पानी फेरते नजर आए। (Chandauli) विद्यालय 31 अक्टूबर की सुबह निर्धारित समय पर विद्यालय खोलना था जबकि विद्यालय पूरी तरह बंद पाया गया।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि “सुबह हम लोग अपने बच्चों को लेकर स्कूल पहुंचे तो गेट बंद मिला। (Chandauli) कोई शिक्षक या कर्मचारी मौजूद नहीं था। सरकार की मंशा के बावजूद यहां कार्यक्रम का नाम तक नहीं लिया गया।”

WhatsApp Image 2025 10 31 at 12.59.12 PM

Also Read –Chandauli: चंदौली छात्राओं को मिशन शक्ति और साइबर सुरक्षा की दी गई जानकारी

ग्रामीण विजय पटेल ने कहा, “सरकार बच्चों को प्रेरित करने के लिए ‘रन फॉर यूनिटी’ जैसे आयोजन करवा रही है, लेकिन यहां के अध्यापक लापरवाह बने हुए हैं। (Chandauli) यह बेहद शर्मनाक है।” वहीं अभिभावक नंदलाल ने कहा कि “विद्यालय के शिक्षकों को कम से कम बच्चों को सरदार पटेल के आदर्शों के बारे में जानकारी देनी चाहिए थी, मगर वे खुद ही नदारद रहे।”

इस मामले पर खंड शिक्षा अधिकारी रामटहल ने कहा, “सरकार के निर्देश के अनुसार सभी विद्यालयों को सरदार पटेल जयंती पर विद्यालय खुला रहना था। यदि पर्वतपुर विद्यालय बंद पाया गया है, तो संबंधित अध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।”

Also Read –Bihar Elections 2025: बिहारी कहलाना सम्मान है, अपमान नहीं!’ नीतीश कुमार की जनता से आखिरी अपील, मांगा एक और मौका

शिक्षा विभाग की यह लापरवाही अब चर्चा का विषय बन गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि ऐसे शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो आने वाले समय में सरकारी कार्यक्रमों की गंभीरता पर सवाल उठना लाजिमी होगा।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें