Chandauli News: तेज रफ्तार डंफर ने खड़ी ट्रक में मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल चालक को निकालने के लिए रेस्क्यू जारी

Facebook
X
WhatsApp

Chandauli News: चंदौली जनपद के सैयदराजा थाना क्षेत्र अंतर्गत सवैया गांव के समीप बुधवार को अलसुबह नेशनल हाईवे-19 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बिहार की ओर जा रहा तेज रफ्तार गिट्टी लदा डंफर खड़ी ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। (Chandauli News) टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डंफर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक केबिन में फंस गया।

image 239

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डंफर की रफ्तार काफी अधिक थी और उसकी नंबर प्लेट पर कालिख पुती हुई थी, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था। (Chandauli News) टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में सैयदराजा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।

Also Read –Bulandshahr News: हादसे के बाद पलटी कार में जिंदा जला परिवार, 5 की मौत,1घायल

घटना की जानकारी मिलते ही एनएचएआई की हेल्पलाइन टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य शुरू कर दिया। (Chandauli News) केबिन में फंसे गंभीर रूप से घायल चालक को बाहर निकालने के लिए क्रेन और कटर की मदद ली जा रही है। रेस्क्यू टीम लगातार प्रयास कर रही है कि चालक को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

Also Read –India-Canada Relations: मोदी-कार्नी की बड़ी मुलाकात, टूटी दूरियाँ, फिर से जुड़ेगा भरोसा!

फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है। (Chandauli News) प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि डंफर तेज गति से चलाया जा रहा था और उसकी पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट पर कालिख पोत दी गई थी। हादसे के चलते हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें