Chandauli: नौगढ़ के चेरो समाज को मिलेगा मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ, बीडीओ अमित कुमार की पहल से खुला रास्ता

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट -विशाल कुमार गुप्ता

Chandauli:चंदौली नौगढ़-विकासखंड नौगढ़ में वर्षों से आवास की मांग कर रहे चेरो समाज के लोगों को अब मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने का रास्ता साफ हो गया है। यह संभव हो पाया है खंड विकास अधिकारी अमित कुमार की संवेदनशील पहल और प्रशासनिक सक्रियता के कारण, जिन्होंने इस मुद्दे को शासन स्तर तक पहुँचाकर समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाया।

चेरो समाज के लोग लंबे समय से तहसील दिवस और ब्लॉक सभाओं में अपनी बुनियादी समस्याओं को लेकर गुहार लगाते रहे हैं। इनमें सबसे प्रमुख मांग थी पक्का आवास।सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े इस समुदाय के लोगों का कहना था कि उनके पास न तो पक्का घर है और न ही पर्याप्त संसाधन। (Chandauli) वे बार-बार मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत घर की मांग उठाते रहे, लेकिन पात्रता सूची में स्पष्ट रूप से शामिल न होने के कारण उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था।

ये भी पढ़ें –Chandauli: अमिलाई गांव में खड़ंजे की बदहाल स्थिति, ग्रामीण परेशान

खंड विकास अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि चेरों समाज द्वारा नियमित शिकायतों और आवेदनों का गहन अध्ययन किया और पाया कि चेरो जाति का बड़ा हिस्सा अत्यंत गरीब है। (Chandauli) उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शासन को अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में चेरो जाति को अनुसूचित जनजाति के रूप में मान्यता प्राप्त है और वे मुख्यमंत्री आवास योजना के पात्र हैं। लेकिन नौगढ़ क्षेत्र में इन्हें अनुसूचित जाति के रूप में दर्ज किया गया है, जिससे वे योजना से वंचित हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें –Bombay High Court: बॉम्बे हाईकोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी! जांच में नहीं मिला कोई संदिग्ध, हाई अलर्ट

बीडीओ की इस पहल पर शासन ने मामले की गंभीरता को समझते हुए आवश्यक संशोधन किया और अब यह सुनिश्चित किया गया है कि नौगढ़ क्षेत्र के चेरो समाज को भी मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ मिलेगा। इस निर्णय से क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें