CM Arvind Kejriwal : अरविंद केजरीवाल ने जेल जाने को लेकर दिया बड़ा बयान, 3 जनवरी को ईडी ने है बुलाया

CM Arvind Kejriwal : अरविंद केजरीवाल ने जेल जाने को लेकर दिया बड़ा बयान, 3 जनवरी को ईडी ने है बुलाया
Facebook
X
WhatsApp

CM Arvind Kejriwal : दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने खुद के गिरफ्तार होने और जेल जाने को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि लोगों के लिए अच्छा काम करेंगे तो जेल जाना ही पड़ेगा।

CM Arvind Kejriwal : जेल में बंद आप नेताओं को केजरीवाल ने बताया हीरो

केजरीवाल ने ये बातें रविवार 31 दिसंबर को पार्टी के नेशनल एग्जिक्यूटिव और 12वीं नेशनल काउंसिल की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि जेल में बंद अपनी पार्टी के पांच नेताओं मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, सत्येंद्र जैन, विजय नायर और चैतन वसावा को जिक्र करते हुए कहा कि ये पांच नेता हमारे हीरो हैं। हमें उन सभी पर गर्व है। हमने जनता की भलाई के लिए जिन रास्तों को चुना है, उसमें हमे जेल जाना पड़ेगा।

image 13

केजरीवाल ने कहा कि अगर हमने जनता के लिए काम नहीं किया होता तो हम आज यहां नहीं होते। हमने जनता के लिए काम किया और इसीलिए हमें परेशान किया जा रहा है। केजरीवाल के इस बयान से यह संकेत मिलता है कि वह शराब घोटाला मामले में ईडी की पूछताछ में शामिल होने के लिए तैयार हैं, भले ही उन्हें इसके लिए जेल जाना पड़े।

CM Arvind Kejriwal : केजरीवाल की बैठक में कांग्रेस पर भी निशाना

image 14

केजरीवाल ने बैठक में कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों बड़ी पार्टियों ने देश में 75 साल राज किया। ये लोग ऐसे ही इतनी आसानी से सत्ता नहीं छोड़ेंगे। इन दोनों पार्टियों ने हमारा ‘गारंटी’ और ‘मेनिफेस्टो’ शब्द तक चुरा लिया। अब ये लोग मोदी की गारंटी और कांग्रेस की गारंटी कहने लगे हैं। इन्होंने गारंटियां तो दीं लेकिन किसी ने पूरी नहीं कीं क्योंकि इनकी नीयत ही ठीक नहीं है। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी इन दोनों पार्टियों से अलग है। हम जनता के लिए काम करते हैं और जनता के लिए ही जीते हैं।

CM Arvind Kejriwal : लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन में बने रहने का इशारा

image 15

केजरीवाल ने कहा कि हमारी पार्टी इस अलायंस का हिस्सा है और हमें सीट शेयरिंग के दौरान जितनी सीटें मिलेंगी, हम उतनी सीटों पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। लोकसभा चुनाव के दौरान हम इंडिया के लिए जमकर प्रचार करेंगे। जिन राज्यों में हमारा प्रत्याशी नहीं होगा वहां हमारे पार्टी के कार्यकर्ता इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। केजरीवाल के इस बयान से यह संकेत मिलता है कि आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन में बने रहने की संभावना है।

CM Arvind Kejriwal : तीन जनवरी को ईडी के समक्ष होना है पेश

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाला मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय ने अब तीन जनवरी को बुलाया है। इससे पहले 18 दिसंबर को एजेंसी ने शराब घोटाला मामले में पूछताछ के लिए दिल्ली सीएम को 21 दिसंबर को हाजिर होने को कहा था। लेकिन केजरीवाल बुधवार 20 दिसंबर को पंजाब के होशियापुर से तकरीबन 9 किमी दूर आनंदगढ़ में धम्म-धज विपश्यना योग केंद्र के लिए रवाना हो गए। जहां से वे 30 दिसंबर को वापस लौटे। इससे पहले 2 नवंबर को उन्हें बुलाया गया था लेकिन पांच राज्यों में चुनाव व्यस्तता का हवाला देते हुए केजरीवाल नहीं गए थे।

केजरीवाल एक बार फिर ED के सामने नहीं होंगे पेश, 10-दिवसीय विपश्यना सेशन के  लिए हुए रवाना | Moneycontrol Hindi

बता दें कि चर्चित शराब घोटाला केस में ईडी से पहले सीबीआई इस साल 16 अप्रैल को उनसे करीब साढ़े 9 घंटी की लंबी पूछताछ कर चुकी है। इस मामले को लेकर फिलहाल मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सांसद संजय सिंह और विजय नायर जेल में हैं।

https://youtu.be/hI39Z7sIswQ?si=nB6eMib9zShB1FLe

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें