Poonam Mahajan: बीजेपी महिला सांसद ने प्लेन से लगाई छलांग, नए साल पर दिखा अनोखा अंदाज, देखें वीडियो

Poonam Mahajan: बीजेपी महिला सांसद ने प्लेन से लगाई छलांग, नए साल पर दिखा अनोखा अंदाज, देखें वीडियो
Facebook
X
WhatsApp

Poonam Mahajan: दुनियाभर में लोगों ने नए साल की शुरुआत अपने-अपने अंदाज में की है. किसी ने पार्टी कर नए साल का स्वागत किया, तो किसी ने थ्रिल के साथ नए साल का आगाज किया. ऐसी ही एक शख्स हैं, बीजेपी की महिला सांसद पूनम महाजन, जिन्होंने नए साल का स्वागत विमान से छलांग लगाकर किया.

दरअसल, बीजेपी सांसद पूनम ने दुबई में स्काई डाइविंग कर साल के खत्म होने और 2024 के शुरू होने का आगाज किया. (Poonam Mahajan) उन्होंने इसका वीडियो भी शेयर किया है.

पूनम महाजन ने कहा, “जो लोग कभी छलांग नहीं लगाते हैं, वे कभी उड़ते भी नहीं हैं. नए साल में ज्यादा ताकत के साथ एंट्री कर रही हूं. अपनी बकेट लिस्ट में डाइविंग पर टिक भी लगा लिया है. सभी को 2024 की बहुत शुभकामनाएं.”

उन्होंने कहा कि वह हमेशा से ही स्काई डाइविंग करना चाहती थीं और अब उन्होंने ऐसा कर लिया है. वह स्काई डाइविंग के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई पहुंची थीं. यहां उन्होंने नए साल के मौके पर अपना सपना भी पूरा कर लिया.

पूनम महाजन के इस साहस की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है. (Poonam Mahajan) लोग उन्हें नए साल की बधाई देते हुए उनके साहस की तारीफ कर रहे हैं.

Poonam Mahajanराष्ट्रपति और पीएम ने दी नए साल की बधाई

देशभर में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है. लोग नए साल का जश्न मनाने के लिए पर्यटन स्थलों पर पहुंचे हुए हैं. (Poonam Mahajan) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं. राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘सभी को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं. 2024 सभी के लिए खुशियां, शांति और समृद्धि लेकर आए. आइए हम समावेशी और सतत विकास में योगदान देने की नई प्रतिबद्धता के साथ नए साल का स्वागत करें.’

पीएम मोदी ने कहा, ‘सभी को 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं! यह वर्ष सभी के लिए समृद्धि, शांति और बेहतर स्वास्थ्य लाए.’ नए साल के मौके पर मंदिरों समेत सभी धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली है. दिल्ली के लोधी रोड स्थित साईं मंदिर पर श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे हुए हैं. तमिलनाडु और केरल के चर्चों में भी लोगों ने पहुंचकर प्रार्थना की है. स्वर्ण मंदिर में लोगों को नए साल के मौके पर मत्था टेकते हुए देखा गया.

https://youtu.be/g3XNsqjoDpk?si=anQfbXa9po89Ut_t

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें