CM Yogi Mainpuri Roadshow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव के लिए धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में सीएम योगी आज यानी गुरुवार को मैनपुरी पहुंचे और बीजेपी उम्मीदवार जयवीर सिंह के लिए रोड शो किया। इस दौरान सीएम के रोड शो में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता की भी भारी भीड़ देखने को मिली। रोड-शो में 50 से ज्यादा बुलडोजर चलते हुए दिखायी दिए। यह रोड-शो लगभग ढाई किलोमीटर का रहा। सीएम योगी का रोड-शो आर्य समाज मंदिर से शुरू होकर छोटे क्रिश्चियन मैदान तक निकाला गया।
Lok Sabha Election 2024 : अमेठी-रायबरेली लोकसभा सीट से चुनावी हलचल ,सोनिया गांधी के प्रतिनिधि ने संभाली कमान
— Shivani Verma (@Shivani75372259) May 2, 2024
Read more at: https://t.co/hQKa6Vgxji pic.twitter.com/zd1flyZxTp
CM Yogi Mainpuri Roadshow : रोड शो में उमड़ा जन सैलाब

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, कि लोकसभा चुनाव को लेकर पूरे देश में जो माहौल है उस माहौल को ध्यान में रखते हुए मैनपुरी भी इस बार परिवर्तन की राह पर चल रहा है। सपा और कांग्रेस का ये गठबंधन भारत को एक बार फिर से गुलामी की ओर धकेलने की साजिश का हिस्सा है। इनके द्वारा कैसे भी हो देश के अंदर SC,ST और OBC के आरक्षण के अधिकार पर सेंध लगाकर अल्पसंख्यकों को बांटने की साजिश हो रही है। इंडिया गठबंधन को वोट देने का मतलब भारत की आस्था के साथ खिलवाड़ और कोई भी सच्चा भारतीय जो अपनी आस्था को सम्मान करते हैं वे कांग्रेस गठबंधन की इस साजिश को कतई सफल नहीं होने देगा।

CM Yogi Mainpuri Roadshow : 50 बुलडोजरों के साथ निकाला रोड शो

सीएम योगी आदित्यनाथ ने 50 बुल्डोजरों के साथ रोड शो निकालकर प्रदेश भर में अपराधियों को कड़ा संदेश देने देने का प्रयास किया। बता दें कि बीजेपी ने इस सीट से उत्तर प्रदेश के मंत्री जयवीर सिंह को मैदान में उतारा है। तो वहीं समाजवादी पार्टी ने डिंपल यादव को टिकट दिया। यह सीट सपा की गढ़ मानी जाती है।









