Congress Protest on NEET : नीट और नेट परीक्षा लीक होने के बाद कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन जारी, अजय राय हिरासत में

Congress Protest on NEET: नीट और नेट परीक्षा लीक होने के बाद कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन जारी, अजय राय हिरासत में
Facebook
X
WhatsApp

Congress Protest on NEET : देश के तमाम हिस्सों में नीट और नेट परीक्षा लीक होने के बाद छात्र-छात्राओं ने सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया है। उत्तर प्रदेश के तमाम हिस्सों में समाजवादी छात्र सभा और कांग्रेस स्टूडेंट विंग एनएसयूआई ने विरोध प्रदर्शन किया। विरोध के दौरान शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पुतले फूंके जा रहे हैं। नीट परीक्षा निरस्त करने की मांग की जा रही है। इसी विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को भी हिरासत में ले लिया गया है। लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान छात्रों को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया है।

Congress Protest on NEET : हिरासत में अजय राय

1750804 09


कांगेस पार्टी ने कल ही पार्टी के सभी राज्य मुख्यालयों पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का एलान किया था। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता लखनऊ विधानसभा का घेरवा करने निकले। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की। इस पर दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई। अजय राय ने बैरिकेडिंग तोड़ कर आगे जाने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने अजय राय समेत अन्य पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और ईको गार्डेन ले गई। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री मोदी के इस्तीफे की मांग करते रहे।

image 132

Congress Protest on NEET : दिल्ली में भी विरोधी

आज 21 जून को योग दिवस के मौके पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को छात्रों ने काला झंडा दिखाकर विरोध जताया। बता दें, आज योग दिवस के मौके पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान दिल्ली यूनिवर्सिटी में जाने वाले थे। जब छात्रों को शिक्षा मंत्री के आने की खबर मिली तो उनलोगों ने विरोध में काले झंडे फहराने शुरू कर दिए। इसके बाद शिक्षा मंत्री ने दिल्ली विश्विविद्यालय की विजिट कैंसिल कर दी।

image 173

दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों ने शिक्षा मंत्री का विरोध जताते हुए कहा कि उन्होंने और उनकी एनटीए ने बच्चों के भविष्य को खतरे में डाल दिया है। आइसा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ मिलकर काले झंडे लहराए और यूनिवर्सिटी में उनकी उपस्थिति का विरोध किया। मीडिया से बात करते हुए गुस्साए छात्रों ने बताया कि विरोध के डर से शिक्षा मंत्री कार्यक्रम में आए ही नहीं है।

https://youtu.be/eFaV3o5reoQ?si=2nnFJGHsKcwbA3_M

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें