Delhi News: दिल्ली में प्रदूषण की वजह से सभी प्राइमरी स्कूल 10 नवंबर तक के लिए किये गए बंद

Delhi News: दिल्ली में प्रदूषण की वजह से सभी प्राइमरी स्कूल 10 नवंबर तक के लिए किये गए बंद
Facebook
X
WhatsApp

Delhi News: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण दिल्ली सरकार ने 5वीं तक के सभी स्कूलों को 10 नवंबर तक बंद करने का आदेश दिया है। हालांकि, 6वीं से 12वीं तक के स्कूलों को ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से पढ़ाई जारी रखने की अनुमति दी गई है। दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, “प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए, दिल्ली सरकार ने 5वीं तक के सभी स्कूलों को 10 नवंबर तक बंद करने का निर्णय लिया है। 6वीं से 12वीं तक के स्कूलों को ऑनलाइन कक्षाएं चलाने की अनुमति दी गई है।

राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण एक खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। दिल्ली-एनसीआर के कई स्थानों पर एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 450 के पार चला गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, आज यानी 5 नवंबर को सुबह 4 बजकर 18 मिनट पर राजधानी दिल्ली में एक्यूआई ( Delhi AQI Today) 453 दर्ज किया गया, जो कि गंभीर श्रेणी में आता है।

Delhi News: दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में दिल्ली टॉप पर

नई दिल्ली जहरीली धुंध की मोटी परत में लिपटी हुई है। यहां, हवा की गुणवत्ता लगातार “गंभीर श्रेणी” में बनी हुई है।स्विस ग्रुप IQAir के आंकड़ों के अनुसार, कोलकाता और मुंबई के साथ राजधानी दिल्ली आज दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में से एक है। आज सुबह 7.30 बजे 483 एक्यूआई के साथ नई दिल्ली फिर से रियल टाइम लिस्ट में टॉप पर रही, इसके बाद लाहौर 371 पर रहा।वहीं, कोलकाता और मुंबई भी क्रमशः 206 और 162 एक्यूआई के साथ वायु प्रदूषण से सबसे ज्यादा प्रभावित 5 शहरों में शामिल रहे।

सीपीसीबी के अनुसार, अगर टॉप-10 प्रदूषित शहरों की बात करें तो इसमें एनसीआर के ग्रेटर नोएडा में AQI लेवल 476 और फरीदाबाद में 456 दर्ज हुआ है। वहीं, नोएडा में 433, हरियाणा के गुरुग्राम में 435, सिरसा में 432, कैथल में 455, फतेहबाद में 454 और हिसार में AQI लेवल 447 पर पहुंच गया है। प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए दिल्ली सरकार ने कई कदम उठाए हैं। इनमें निर्माण कार्यों पर रोक, वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध, औद्योगिक उत्सर्जन को कम करना आदि शामिल हैं। हालांकि, इन कदमों का अभी तक कोई खास असर नहीं दिख रहा है।

https://youtu.be/zEeyUffZvKA?si=d9OgWMMm0-O2TiLR

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें