Dhanteras 2023: धनतेरस का पर्व कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान धनवंतरी, मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा कर धन-समृद्धि की कामना की जाती है। इस दिन 13 अंक का विशेष महत्व है।
Dhanteras 2023: धनतेरस पर 13 संख्या का महत्व
धनतेरस का अर्थ है धन और तेरस। इस दिन मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा करने पर, खरीदारी करने से धन और उस वस्तु में 13 गुना वृद्धि होती है। वहीं भगवान धनवंतरी की उपासना से स्वास्थ में तेरह गुना लाभ मिलता है। (Dhanteras 2023) इसलिए इस दिन 13 की संख्या शुभ मानी जाती है।
धनतेरस पर 13 की संख्या में करें ये उपाय
13 कौड़ियां: धन लाभ के लिए धनतेरस पर प्रदोष काम में 13 कौड़ियां हल्दी में रंगकर मां लक्ष्मी और कुबेर देवता को पूजा में चढ़ाएं और फिर रात्रि में इन कौड़ियों को घर के अलग-अलग कोने में गाड़ दें। मान्यता है इससे घर में बरकत का वास होता है। (Dhanteras 2023) लक्ष्मी आकर्षित होती है। धन की कमी नहीं होती।
13 दीपक: धनतेरस से दीपोत्सव शुरू हो जाता है। इस दिन शाम के समय 13 की संख्या में दीप जलाएं और इन्हें घर और बाहर आंगन में रख दें। ये उपाय मां लक्ष्मी को प्रसन्न करता है। इससे नौकरी और व्यापार में आ रही बाधाएं दूर होती है। घर में मौजूद नकारात्मकता ऊर्जा का नाश होता है।
बर्तन में 13 धनिया: कहते हैं भगवान धन्वंतरी उत्पन्न हुए थे उनके हाथों में एक पीतल का कलश था इसलिए धनतेरस के दिन पीतल का बर्तन खरीदना काफी शुभ माना गया है। धनतेरस के दिन खरीदे गए बर्तनों में लोग अन्न, या धनिया आदि भरकर रखते हैं। मान्यता है कि इससे सदैव अन्न और धन के भंडारे भरे रहते हैं। इस दिन चांदी के बर्तन भी खरीदना शुभफलदायी होता है।
13 सिक्के: धनतेरस पर आमतौर पर लोग सोना-चांदी के आभूषण या सिक्के खरीदते हैं। ऐसे में इस दिन एक नया चांदी का सिक्का और जो पुराने कुछ सामान्य सिक्के हल्दी से रंगें और फिर उन्हें देवी लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें। कहते हैं इससे घर में लक्ष्मी जी ठहर जाती हैं। (Dhanteras 2023) आर्थिक तंगी और कर्ज से शीघ्र छुटकारा मिल जाता है।
13 चीजों का दान: धनतेरस के दिन अन्न, वस्त्र, दीप, लोहा, नारियल, मिठाई आदि चीजों का दान करना अति शुभ होता है। इससे धन-संपदा में वृद्धि होती है। कहते हैं धनतेरस पर अगर इन चीजों को 13 की संख्या में दान किया जाए तो दुर्भाग्य कभी पास नहीं आता।
13 बार मंत्र जाप: ऊँ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धन्य धन्याधिपतये धन धान्य समृद्धि मे देहि दापय दापय स्वाहा। ये कुबेर देव का मंत्र है। मान्यता है धनतेरस के दिन 13 बार कुबेर मंत्र का जाप करने से अपार धन प्राप्त होता है।
धनतेरस पर 13 की संख्या का विशेष महत्व है। इस दिन 13 की संख्या में किए गए उपाय से धन-समृद्धि में वृद्धि होती है। इसलिए इस दिन 13 की संख्या में किए जाने वाले उपायों का अवश्य पालन करें।