Electoral Bonds Scam : AAP के सांसद संजय सिंह का बड़ा बयान ,इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर हुआ भ्रष्टाचार..

Electoral Bonds Scam : AAP के सांसद संजय सिंह का बड़ा बयान ,इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर हुआ भ्रष्टाचार..
Facebook
X
WhatsApp

Electoral Bonds Scam : 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। पार्टियों ने एक-दूसरे पर लगातार हमला बोल रही हैं। वहीं इलेक्टोरल बॉन्ड में हुए घोटाले पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने खुलासा किया है। प्रेस वार्ता में आप नेता ने कहा कि 33 कंपनियों को 7 साल में एक लाख करोड़ का घाटा हुआ और इन कंपनियों ने भारतीय जनता पार्टी को 450 करोड़ का चंदा दिया है।

Electoral Bonds Scam : भाजपा को हुआ फायदा

sanjay singh


प्रेस वार्ता के दौरान सांसद संजय सिंह ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर भ्रष्टाचार हुआ। टैक्स में छूट दी गई। सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद कि उन्होंने पूरा डेटा जनता के सामने रखा। मैं जो खुलासा कर रहा हूं उसकी पूरी श्रृंखला यह है कि 33 कंपनियां ऐसी हैं, जिन्होंने सात साल में 1 लाख करोड़ रुपए का घाटा उठाया है और भाजपा को 450 करोड़ रुपए का चंदा दिया है।

Electoral Bonds Scam : कंपनियों को टैक्स में छूट दी गई

राज्यसभा सांसद ने आगे कहा कि 17 कंपनियां ऐसी हैं जिन्होंने या तो शून्य टैक्स चुकाया है या फिर उन्हें टैक्स में छूट मिली है। छह कंपनियों ने भाजपा को 600 करोड़ रुपए का चंदा दिया है। यही नहीं एक कंपनी ने तो अपने मुनाफे से तीन गुना अधिक चंदा दिया। वहीं एक ऐसी कंपनी है जिसने अपने मुनाफे का 93 गुना दान कर दिया है। तीन कंपनियां हैं जिन्होंने 28 करोड़ का चंदा दिया है और शून्य कर का भुगतान किया है।

'चुनावी बॉन्ड के नाम पर हुआ घोटाला...', AAP नेता संजय सिंह ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

Electoral Bonds Scam : सुप्रीम कोर्ट का जताया आभार

image 91

भाजपा पर निशाना साधते हुए आप सांसद ने कहा कि मोदी सरकार और भाजपा ने सुनियोजित तरीके से लाखों करोड़ का भ्रष्टाचार किया है। यह भ्रष्टाचार इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से किया गया है। नियमों में बदलाव कर कैसे कंपनियों को हजारों करोड़ टैक्स की छूट दी गई। इतना ही नहीं कंपनियों को ठेका भी दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद जो उन्होंने सारा का सारा डेटा देश की जनता के सामने लाकर रख दिया। आप सांसद संजय सिंह जब से जेल से बाहर आएं हैं भाजपा पर लगातार हमला बोल रहे हैं।

https://youtu.be/2cYXY5ZKITg?si=mHLDfepAGtP4DQMv

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें