Etawah News : इटावा में आसमान से गिरा जगमगाता गुब्बारा, डिवाइस बरामद, ग्रामीणों में मचा हड़कंप …

Etawah News : इटावा में आसमान से गिरा जगमगाता गुब्बारा, डिवाइस बरामद, ग्रामीणों में मचा हड़कंप ...
Facebook
X
WhatsApp

Etawah News : यूपी के इटावा के बलरई थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बाऊथ में एक जगमगाता हुआ गुब्बारा आसमान से जमीन पर गिर गया। यह देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। गुब्बारे में रंग-बिरंगी लाइटें जल रही थीं और उसके साथ एक डिवाइस भी लगी थी।

Etawah News : आसमान से नीचे गिरा गुब्बारा

आसमान से गिरे गुब्बारे पर लिखा था उत्तरी कोरिया, नजदीक से देखने पर हैरान रह  गए लोग, अधिकारी कर रहे जांच - North Korea was written on balloon that fell  from the


इटावा जिले में अचानक आसमान जगमगाता हुआ एक गुब्बारा जमीन पर नीचे आ गिरा। जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर दौड़ कर पहुंचे और उन्होंने पूरे मामले के बारे में पुलिस को जानकारी दी। मामला गुरुवार के देर रात का है। यहां बलरई थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बाऊथ मे कुछ लोगों की नजर आसमान में जगमगाते हुए एक गुब्बारे पर पड़ी। गुब्बारा धीरे-धीरे जमीन पर आने लगा। ऐसा देख ग्रामीण गुब्बारे के पास दौड़कर पहुंचे जहां पर उन्होंने गुब्बारे को बारीकी से अपनी आंखों से देखा। काफी देर तक ग्रामीण हैरत में पड़ गए कि आखिरकार यह गुब्बारा यहां कैसे आ गया और इसमें लाइट कैसे जगमगा रही हैं। वहीं, इस मामले की जानकारी जब पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची जहां पूरे मामले को गंभीरता से लिया गया।

Why balloons use is continued for spying in the satellites drones era even  by China Russia - ड्रोन- सैटेलाइट के युग में जासूसी के लिए मुफीद क्यों माने  जा रहे हैं गुब्बारे -

Etawah News : गुब्बारे में लाइटों के साथ-साथ लगी थी डिवाइस

बलरई थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बाऊथ मे आसमान से जगमगाता हुआ गुब्बारा जमीन पर गिरने के बारे में जब पुलिस को इसकी जानकारी हुई तो पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने डिवाइस को बारीकी से देखा तो उस डिवाइस पर “Made in Korea” लिखा हुआ था और उस पर चीनी या फिर कोरिया भाषा में कुछ पॉइंट लिखे हुए थे।

ऐसा देख पुलिस भी हैरत से पड़ गई कि आखिरकार आसमान से जगमगाती हुई यह डिवाइस क्या है। लेकिन उस डिवाइस पर इंग्लिश में WEATHER लिखा हुआ था। इससे अनुमान लगाया गया कि मौसम विज्ञान से संबंधित यह डिवाइस हो सकती है। काफी देर तक पुलिस डिवाइस के बारे में जांच पड़ताल करती रही, लेकिन उसको यह पता नहीं चल सका कि यह डिवाइस कहां से आई बाद में पुलिस ने इस मामले की अपने उच्च अधिकारियों को जानकारी दी और डिवाइस को अपने कब्जे में ले लिया।

image 6

इटावा में आसमान से गिरा गुब्बारा लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह डिवाइस कहां से आई है और इसका क्या उपयोग है।

https://youtu.be/16yQlftvZPg?si=NW_zHgSuuDw6weMQ

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें