Fadnavis on PM Modi successor: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित उत्तराधिकारी को लेकर राजनीतिक गलियारों में चल रही अटकलों पर अब विराम लगता दिख रहा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस संबंध में एक कार्यक्रम में बड़ा बयान दिया है। (Fadnavis on PM Modi successor) उन्होंने न सिर्फ उत्तराधिकार की चर्चाओं को खारिज किया है, बल्कि यह भी साफ कर दिया है कि साल 2029 में होने वाले लोकसभा चुनाव भी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ही लड़े जाएंगे। दरअसल, फडणवीस का नाम खुद भी पार्टी अध्यक्ष पद की दौड़ में होने की अटकलें थीं, जिस पर उन्होंने खुलकर जवाब दिया है।
Fadnavis on PM Modi successor: ’40 साल के शख्स से ज्यादा मेहनत करते हैं PM मोदी’
एनडीटीवी के एक कार्यक्रम में जब सीएम फडणवीस से पीएम मोदी के संभावित उत्तराधिकारी के संबंध में सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि किसी और नाम के बारे में सोचने की कोई जरूरत ही नहीं है। (Fadnavis on PM Modi successor) फडणवीस ने पीएम मोदी की सेहत और कार्यक्षमता की तारीफ करते हुए कहा “प्रधानमंत्री मोदी पूरी तरह से स्वस्थ हैं। (Fadnavis on PM Modi successor) वह किसी 40 वर्षीय शख्स से ज्यादा कड़ी मेहनत करते हैं। वह दिन में 17 घंटे से ज्यादा काम करते हैं और कभी भी बैठकों के दौरान जम्हाई नहीं लेते हैं।” उन्होंने साफ कर दिया कि जब तक प्रधानमंत्री शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ हैं, तब तक उनके अलावा किसी और को देखने का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने दृढ़ता से कहा, “वह 2029 में भी हमारे नेता रहेंगे।”
Also Read –Gorakhpur News: नशे से बचकर ही खुद और देश के भविष्य को बचा पाएंगे युवा, बोले सीएम योगी
कांग्रेस नेता ने उठाया था ‘मराठी पीएम’ का मुद्दा
देवेंद्र फडणवीस का यह बयान तब आया है जब महाराष्ट्र की राजनीति में ‘मराठी प्रधानमंत्री’ बनने को लेकर चर्चा चल रही थी। कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने बीते सप्ताह अमेरिका में बड़ा मुद्दा बनी ‘एपस्टीन फाइल्स’ (Epstein Files) को लेकर टिप्पणी की थी। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा था कि अगर उन दस्तावेजों की पूरी जानकारी सामने आ गई, तो इसका असर भारतीय राजनीति में भी देखने को मिल सकता है और मराठी शख्स के प्रधानमंत्री बनने की संभावनाएं बन सकती हैं। (Fadnavis on PM Modi successor) समाचार एजेंसी के अनुसार, चव्हाण ने ट्वीट किया था “अमेरिका में अभी चल रही एपस्टीन फाइल्स की जानकारी बाहर आती है, तो भारतीय राजनीति में भूकंप आ जाएगा। इस राजनीतिक बदलाव में हम अगले महीने तक किसी मराठी व्यक्ति को भारत का अगला प्रधानमंत्री बनते देख सकते हैं।”
बीजेपी अध्यक्ष पद की रेस में कौन?
जहां प्रधानमंत्री पद के उत्तराधिकार की चर्चाओं को फडणवीस ने खारिज कर दिया है, वहीं बीजेपी अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर अभी भी स्थिति साफ नहीं है। कुछ समय पहले तक अटकलें थीं कि इस रेस में खुद देवेंद्र फडणवीस का नाम भी चल रहा है। हालांकि, इन अटकलों पर न तो उन्होंने और न ही पार्टी ने कोई आधिकारिक पुष्टि की थी। (Fadnavis on PM Modi successor) अध्यक्ष पद के संभावित दावेदारों में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव, और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम भी चर्चा में हैं। बीजेपी द्वारा नए अध्यक्ष का चुनाव जल्द ही होने की उम्मीद है।















