Luthra Brothers arrested in Thailand: आखिरकार पकड़े गए लूथरा ब्रदर्स! थाईलैंड में एजेंसियों का बड़ा कारनामा, अब देना होगा 25 मौतों का हिसाब

Facebook
X
WhatsApp

Luthra Brothers arrested in Thailand: गोवा नाइटक्लब अग्निकांड के मुख्य आरोपी गौरव और सौरभ लूथरा को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। 6 दिसंबर की रात लगी भीषण आग में 25 लोगों की दर्दनाक मौत के बाद देश छोड़कर भागे इन दोनों भाइयों को थाइलैंड में एजेंसियों ने धर दबोचा है। (Luthra Brothers arrested in Thailand) इनकी गिरफ्तारी के लिए सीबीआई ने इंटरपोल से ‘ब्लू कॉर्नर नोटिस’ जारी करवाया था। अब इन दोनों आरोपियों को भारत लाने की कार्रवाई (प्रत्यर्पण) शुरू हो गई है और इनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया यहीं चलेगी। इस गिरफ्तारी को गोवा पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिसने पीड़ितों के परिवारों को न्याय की उम्मीद दी है।

Also Read –Goa News: अस्पताल पहुंचा, पुलिस पहुंच गई! गोवा नाइट क्लब के तीसरे मालिक अजय गुप्ता को पकड़ने की पूरी कहानी

Luthra Brothers arrested in Thailand: लाशें जल रही थीं और ये भाग निकले

गोवा पुलिस की जांच के अनुसार, लूथरा ब्रदर्स ने अमानवीय संवेदनहीनता दिखाते हुए यह अपराध किया। अधिकारियों ने बताया कि दोनों भाइयों ने उस वक्त फ्लाइट की बुकिंग करा ली और देश छोड़कर भाग निकले, जब बचाव दल क्लब के अंदर आग बुझाने और फंसे लोगों को निकालने में जुटे थे। जांच में सामने आया है कि सौरभ और गौरव ने 7 दिसंबर की रात को 1:17 बजे MakeMyTrip पर फ्लाइट की बुकिंग की थी। (Luthra Brothers arrested in Thailand) एक अधिकारी ने बताया कि जब बचाव दल अंदर फंसे लोगों को निकालने का रास्ता खोज रहा था, और क्लब में जिंदा जले लोगों की लाशें अभी भी थीं, तभी ये दोनों भाई निकल भागने की तैयारी कर रहे थे। फिलहाल, विदेश मंत्रालय इनके पासपोर्ट की वैधता समाप्त करने पर भी विचार कर रहा है, जिसकी मांग गोवा सरकार की ओर से की गई है।

Also Read –Gorakhpur News: नशे से बचकर ही खुद और देश के भविष्य को बचा पाएंगे युवा, बोले सीएम योगी

‘मालिक नहीं, सिर्फ लाइसेंसधारी हैं हम!’

गिरफ्तारी से बचने के लिए लूथरा ब्रदर्स की ओर से दिल्ली की एक अदालत में अर्जी दाखिल की गई थी। उनके वकील ने कोर्ट में तर्क दिया था कि लूथरा ब्रदर्स देश छोड़कर भागे नहीं हैं, बल्कि बिजनेस ट्रिप पर गए हैं। हालांकि, अदालत ने उन्हें राहत देने से इनकार कर दिया था। (Luthra Brothers arrested in Thailand) वकील ने बचाव में यह भी दावा किया कि लूथरा ब्रदर्स क्लब के मालिक नहीं हैं, बल्कि वे सिर्फ इसके संचालन का लाइसेंस रखते हैं। वकील ने कहा, “इस घटना की सीधी जिम्मेदारी लूथरा ब्रदर्स की नहीं है, क्योंकि क्लब का सीधे तौर पर वे कामकाज नहीं देखते थे। क्लब का संचालन स्टाफ की ओर से किया जाता था।” हालांकि, गोवा पुलिस इस तर्क को खारिज कर रही है।

5 मैनेजर पहले ही गिरफ्तार, सीएम ने दिए जांच के आदेश

इस मामले में गोवा पुलिस की ओर से अब तक नाइट क्लब के 5 मैनेजरों और स्टाफ को गिरफ्तार किया जा चुका है। पणजी से 25 किलोमीटर दूर स्थित क्लब में आधी रात को आग लगी थी और यह इतनी भीषण थी कि शव एक-दूसरे के ऊपर पड़े मिले थे। (Luthra Brothers arrested in Thailand) गोवा के चीफ मिनिस्टर प्रमोद सावंत ने इस मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि इस मामले की जांच रिपोर्ट अगले 8 दिनों के अंदर आ जाएगी। इस घटना के बाद पूरे गोवा में ही नाइट क्लबों की सुरक्षा की समीक्षा की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदी दोबारा न हो।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें