Fatehpur Road Accident: फतेहपुर में बड़ा हादसा, डंपर में पीछे से घुसी ट्रैवलर बस, चार की मौत और 21 घायल

Facebook
X
WhatsApp

Fatehpur Road Accident: फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर बुधवार तड़के करीब साढ़े चार बजे गिट्टी लदे ट्राला में महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैवलर टकराई गई। ट्राला श्रद्धालुओं भरी ट्रैवलर को करीब दो किलोमीटर तक घसीट ले गया। हादसे में चालक समेत चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 17 श्रद्धालु घायल हो गए।

पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डीएम समेत अन्य अधिकारियों ने घायलों का जिला अस्पताल में हाल जाना है। (Fatehpur Road Accident) भीषण हादसा कल्यानपुर थाना क्षेत्र हाईवे अंतर्गत दूधी कागार बक्सर मोड़ पर हुआ।

यहां गिट्टी लदे ट्राला चालक ने बक्सर मोड़ पर मुड़ने के लिए रफ्तार धीमी की थी। इसी दौरान नई दिल्ली से प्रयागराज जा रही 21 श्रद्धालु सवार ट्रेवलर 100 की रफ्तार से ट्राला से टकरा गई।

image 114

Fatehpur Road Accident: झपकी आने से हादसा होने की आशंका

हादसा इतना भीषण था कि ट्राला के पीछे ट्रेवलर फंस गई। ट्राला चालक भागने की कोशिश में प्रयागराज की ओर ट्रैवलर को घसीटता ले गया। एकांत जगह देखकर ट्राला छोड़कर चालक भाग निकला। पुलिस को पांच बजकर 12 मिनट पर हादसे की खबर मिली।

पुलिस ने ट्रैवलर में फंसे घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। एएसपी विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि ट्राला कब्जे में लिया गया है। 9Fatehpur Road Accident) माना जा रहा है कि हादसा ट्रैवलर चालक को झपकी आने से हुआ है। एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

image 115

हादसे में मृतक व गंभीर घायल

नई दिल्ली खजानी नगर जोहनीपुर निवासी इंद्रजीत सिंह का पुत्र विवेक सिंह (28) ट्रैवलर चालक, नई दिल्ली उत्तम नगर राधे इंफ्लेव मोहन गार्डन निवासी विमलचंद्र झा (52), दिगंबर झा (70), प्रेमकांत झा (55) की मौत हो गई। हादसे में जगन्नाथ व उनकी पत्नी मीरा देवी (50), रीता देवी (45) की हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल से कानपुर हैलट रेफर किया।

https://youtu.be/O3LrCJcTAeA?si=bOXMKIr2HpGR9LQW

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें