Ranveer Allahbadia: अमित शाह और अश्विनी वैष्णव को सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने लिखा पत्र, इंडियाज गॉट लेटेंट शो कराएं बंद

Facebook
X
WhatsApp

Ranveer Allahbadia: यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया का ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ का विवादित एपिसोड यूट्यूब ने ब्लॉक कर दिया है। सूचना-प्रसारण मंत्रालय की वरिष्ठ सलाहकार कंचन गुप्ता ने मंगलवार को एक्स पर यह जानकारी दी। (Ranveer Allahbadia) एपिसोड में माता-पिता के बारे में अश्लील टिप्पणी को लेकर इलाहाबादिया और पूरी टीम के खिलाफ मुंबई और इंदौर सहित देश के कई शहरों में मामले दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र पुलिस की साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है।

image 110

Ranveer Allahbadia: एनसीडब्ल्यू ने किया तलब, 17 फरवरी को सुनवाई

इस बीच, राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना और अन्य को तलब किया है। मामले की सुनवाई 17 फरवरी को निर्धारित की गई है। आयोग ने रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना, अपूर्वा मखीजा, जसप्रीत सिंह और आशीष चंचलानी जैसे कंटेंट क्रिएटरों के साथ-साथ शो के निर्माता तुषार पुजारी और सौरभ बोथरा द्वारा की गई अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणियों को गंभीरता से लिया है। हालांकि, इलाहाबादिया ने अपनी विवादास्पद टिप्पणी के लिए माफी मांगी है।

image 111

सिने एसोसिएशन ने की थी मांग

भारतीय सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में अश्लील जोक को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर शो पर प्रतिबंध लगाने और इसके निर्माताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।

https://youtu.be/_shvAhUjQ9E?si=JqnZ3YBhynjzpAXI

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें