Ghaziabad News: युवती से हैवानियत! गैंगरेप के बाद किया निकाह, फिर करने लगा…

Ghaziabad News: युवती से हैवानियत! गैंगरेप के बाद किया निकाह, फिर करने लगा…
Facebook
X
WhatsApp

Ghaziabad News: गैंगरेप के बाद आरोपी युवक ने युवती के साथ निकाह कर लिया। इसके बाद एक साल तक उसके साथ रेप करता और कराता रहा। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई तो आरोपियों के दबाव में युवती ने अपनी मर्जी से युवक के साथ रहने का बयान देकर मामला शांत करा दिया। अब आरोपी (Ghaziabad News) के घर से निकालने के बाद युवती ने भोजपुर थाने में दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

वारदात की शुरुआत सितंबर 2022 से हुई। 21 साल की युवती बाजार में सामान लेने जा रही थी। इसी बीच गांव के तीन युवक उसे जबरदस्ती खाली मकान में ले गए। वहां नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके साथ गैंगरेप किया। मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। दहशत के चलते युवती ने चुप्पी साधे रखी। कुछ दिन बाद इनमें से एक युवक बहलाकर युवती को साथ ले गया और उसके साथ निकाह कर लिया।

इसके बाद उसके साथ रेप किया जाने लगा। कुछ दिन बाद युवती के परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई तो पुलिस ने युवती को बरामद किया। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि डीसीपी ग्रामीण के आदेश पर दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता के बयान दर्ज कराए जा चुके हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है।

Ghaziabad News: बचने के लिए किया था निकाह

विरोध करने पर मारपीट की जाती थी। भूखा-प्यासा रखा जाता था। लोकलाज के कारण युवती सभी यातनाएं सह रही थी। आरोपियों ने युवती का अश्लील वीडियो बना लिया था। विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी जाती थी। पीड़िता का कहना है कि पिछले दिनों युवक ने निकाह की बात से इनकार करते हुए उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई, जिस पर परिजन थाने पहुंचे। लेकिन, पुलिस ने घरेलू विवाद कहकर टाल दिया था। इसके बाद पीड़िता ने डीसीपी ग्रामीण से शिकायत की।

https://youtu.be/p0yN4L5uJVU?si=NRCYDOUZgsjwlntx

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें