Gorakhpur News: दुल्हन ले रही थी सात फेरे, छोटी बहन के साथ दूल्हे के भाई ने किया रेप, ऐसे खुला मामला

Facebook
X
WhatsApp

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बलात्कार का ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई दांतों तले अंगुली दबा ले रहा है। गोरखपुर के पिपराइच क्षेत्र में दुल्हन पति के साथ सात फेरे ले रही थी, इसी दौरान उसकी छोटी बहन के साथ बलात्कार हो गया। बलात्कार करने वाला कोई और नहीं दुल्हे का छोटा भाई है। मामला तब खुला जब दुल्हे का भाई रेप की वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। अब मामला पुलिस के पास पहुंच गया है। वह मामले की जांच में जुट गई है।

image 81

चिलुआताल के ताजडीहा गांव से 29 मई को पिपराइच क्षेत्र में बारात आयी थी। शादी की रात, दुल्हन की बहन जब घर के पीछे गई तो दूल्हे के छोटे भाई मिथिलेश कुमार ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शादी के बाद चार दिन तक पीड़िता डर की वजह से चुप रही। (Gorakhpur News) लेकिन जब आरोपित वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा और कहा कि अगर वह शादी नहीं करेगी तो अपने भाई की हत्या करके उसकी बड़ी बहन को विधवा बना देगा। इसके बाद पीड़िता ने अपनी मां को आपबीती सुनाई। किशोरी के पिता ने पिपराइच थाने में मिथिलेश के विरुद्ध दुष्कर्म, पाक्सो और आइटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया।

पीड़िता की बड़ी बहन ने प्रेम विवाह किया है। दोनों परिवार के लोगों की पहले से जान पहचान थी। (Gorakhpur News) शादी तय होने के बाद आरोपित मिथिलेश घर पर आता-जाता था। इसी दौरान किशोरी से बातचीत शुरू हुई थी। इसके बाद वह शादी करने का दबाव बनाने लगा। लड़की की उम्र कम होने पर परिजनों ने मना कर दिया। इसी नाराजगी में मिथिलेश ने शादी के दिन मौका पाकर घटना को अंजाम दिया।

Gorakhpur News: वीडियो वायरल करने की देने लगा धमकी

दूल्हे के छोटे भाई ने दुल्हन की 13 वर्षीय बहन के साथ दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के साथ ही शादी करने का दबाव बनाने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी तब मामला पुलिस तक पहुंचा। पिपराइच पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर 6 जून की सुबह चिलुआताल क्षेत्र के रहने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें