Bihar News: बाल-बाल बचे तेजस्वी यादव! तेज रफ्तार ट्रक ने काफिले को मारी टक्कर, 3 घायल

Facebook
X
WhatsApp

Bihar News: बिहार के हाजीपुर में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के काफिले को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दो पुलिसकर्मी और एक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। साथ ही काफिले में मौजूद कई अन्य लोग भी चोटिल हुए हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि सुरक्षा में लापरवाही करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

image 79

Bihar News: चाय पी रहे थे तेजस्वी यादव

आधी रात को तेजस्वी यादव का काफिला हाजीपुर के गोरौल इलाके में चाय पीने के लिए रुका था। (Bihar News) तेजस्वी यादव चाय पी रहे थे कि तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने काफिले में खड़ी गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक ने तेजस्वी के काफिले की तीन-चार गाड़ियां खराब कर दीं। इस हादसे में तेजस्वी के साथ चल रहे एक दरोगा, एक सिपाही और ड्राइवर घायल हो गए।

घायलों को देखने पहुंचे तेजस्वी यादव

टक्कर के बाद घायल लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। तेजस्वी यादव के साथ RJD विधायक डॉक्टर मुकेश रोशन और वैशाली सिविल सर्जन भी अस्पताल में घायलों से मिलने गए।

image 80

मधेपुरा से पटना लौट रहे थे तेजस्वी यादव

यह घटना शुक्रवार की रात करीब 2 बजे NH-22 गोरौल के पास हुई। (Bihar News) तेजस्वी यादव अपने काफिले के साथ मधेपुरा से पटना लौट रहे थे, तभी हाजीपुर के पास यह हादसा हुआ।

तेजस्वी यादव ने क्या कहा?

तेजस्वी यादव ने कहा कि वे जहां खड़े थे, वहां से सिर्फ 5 फीट दूर यह हादसा हुआ। अगर थोड़ी सी भी गड़बड़ी होती, तो गाड़ी उन पर भी गिर सकती थी। उन्होंने कहा कि इस मामले में लापरवाही करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। देश में सड़क दुर्घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं और लोगों की जान जा रही है।

विधायक मुकेश रोशन ने कहा – जांच होनी चाहिए

तेजस्वी यादव के सहयोगी विधायक मुकेश रोशन ने कहा कि जांच होनी चाहिए कि क्या ट्रक ड्राइवर शराब के नशे में था। उन्होंने कहा कि पुलिस को इस बारे में शिकायत भी दी गई है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें