Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर जिला न्यायालय में हड़ताल के बीच एल्विश यादव की सुनवाई हो रही है। एल्विश यादव के सामने उसके साथी विनय और ईश्वर भी आमने-सामने है। एल्विश यादव की जमानत पर सुनवाई हो रही है। गौतमबुद्ध नगर जिला न्यायालय में एल्विश यादव को पेश किया गया है। जानकारी के मुताबिक कोर्ट नंबर-13 में एल्विश यादव को सुनवाई के लिए पेश किया गया है। विशेष न्यायाधीश की कोर्ट में सुनवाई हो रही है। इस दौरान मौके पर तमाम पुलिस अधिकारी और वकील मौजूद हैं।
Elvish Yadav : एल्विश यादव को स्नेक वेनम केस में नहीं मिली बेल, वकील दायर करेंगे नई जमानत याचिका#ElvishYadav #SnakeVenomCase #india24x7livetv pic.twitter.com/3tNZQTwBFQ
— Shivani Verma (@Shivani75372259) March 21, 2024
Greater Noida News : रविवार को गिरफ्तार हुआ था एल्विश यादव
आपको बता दें कि सांपों के जहर की सप्लाई मामले में पुलिस ने एल्विश यादव को बीते रविवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने एल्विश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसके बाद सोमवार को कोर्ट में पेशी होनी थी, लेकिन वकीलों ने हड़ताल कर दी। जिसके बाद से वह लगातार जेल में बंद है। अब बुधवार को सुनवाई के लिए एल्विश यादव को गौतमबुद्ध नगर कोर्ट में लाया गया।

Greater Noida News : एल्विश यादव के दो साथी गिरफ्तार
इससे पहले पुलिस ने एल्विश यादव के दो साथी ईश्वर और विनय को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में पता चला है कि एल्विश यादव का विनय दोस्त है। वहीं, ईश्वर के संपर्क सपेरे राहुल से जुड़े हुए है। ईश्वर और विनय के द्वारा राहुल सपेरे को बुलाया जाता है। पुलिस ने पूछताछ और सबूतों के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया।

Greater Noida News : एल्विश पर बढ़ सकती हैं एनडीपीएस एक्ट की धाराएं

20 मार्च को पुलिस की ओर से एनडीपीएस एक्ट की धाराएं बढ़ाने की बात अदालत में कही गई है। बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि जांच में जो पदार्थ मिला है वह धाराओं की श्रेणी में नहीं आता है। एल्विश मामले में पहले से दायर की गई जमानत याचिका की जगह 21 मार्च को नई जमानत याचिका दायर की जाएगी। कोर्ट रिमांड चेंज के तहत धाराओं में बदलाव किया गया है। अब एल्विश पर एनडीपीसी एक्ट के तहत 8, 8/22,27,27ए, 29,32 धाराएं जोड़ी गई हैं। इससे पहले जमानत के लिए सेक्शन 8/20, 120बी के तहत याचिका दायर की गई थी।









