Hubballi Girl Death: कर्नाटक के हुबली में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। अधिकारियों ने कहा कि आरोपी 35 वर्षीय नितेश कुमार ने भागने का प्रयास किया। आरोपी ने कथित तौर पर पुलिस टीम पर हमला भी किया। पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। (Hubballi Girl Death) हालात बेकाबू होने पर पुलिस को गोलियां चलानी पड़ीं। केएमसी-आईआर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
Hubballi Girl Death: सरकार ने कहा- मुठभेड़ कर्नाटक में कानून और व्यवस्था की विफलता नहीं
पूरे मामले में कर्नाटक सरकार के मुख्य सचेतक सलीम अहमद ने कहा, ‘कमिश्नर ने मुझे जानकारी दी है कि आरोपी ने महिला इंस्पेक्टर को मारने की कोशिश की और पुलिस को आत्मरक्षा में उसे उस पर गोली चलानी पड़ी… यह कानून और व्यवस्था की विफलता नहीं है। हमारी पुलिस कार्रवाई करने में सक्षम है, इसलिए उन्होंने ऐसा किया है।’
हत्या और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज
मुठभेड़ पर हुबली पुलिस आयुक्त एन शशिकुमार ने कहा, आरोपी नितेश ने पुलिस पर हमला करने की कोशिश की और पुलिस हिरासत से फरार हो गया। उसने पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर पुलिसकर्मियों पर पथराव भी किया। एक पीएसआई ने आरोपी को भागने से मना किया और हवा में गोलियां चलाईं। (Hubballi Girl Death) आरोपी के नहीं रूकने पर पीएसआई ने आरोपी पर दो राउंड फायरिंग की। उसके पैर और सीने में गोली लगी। कर्नाटक मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में लाए जाने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ड्यूटी में बाधा डालने और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
क्या है पूरा मामला
उन्होंने बताया कि रविवार सुबह हुबली-धारवाड़ के अशोकनगर पुलिस थाना क्षेत्र के तहत विजयनगर इलाके में 4-5 साल की बच्ची का शव एक शेड के नीचे बरामद किया गया। जांच करने पर बच्ची के साथ कुकृत्य का पता चला। आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया गया। उसने अपराध कबूल किया। मृतक बच्ची के माता-पिता की शिकायत के आधार पर हत्या और POCSO का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी बिहार की राजधानी पटना का मूल निवासी है।