
IndiGo flight slap video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स दूसरे शख्स को थप्पड़ पे थप्पड़ जड़ रहा है। यह वीडियो कहीं और का नहीं, बल्कि इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6E-138 का है, जो मुंबई से कोलकाता जा रही थी। इस दौरान एक यात्री को पैनिक अटैक आया, जिसके बाद एयर होस्टेस उसकी मदद करने लगी। (IndiGo flight slap video) इस बीच अचानक एक अन्य यात्री ने उसे थप्पड़ मार दिया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं और आरोपी के खिलाफ बोल रहे हैं।
Also Read –Reasi Landslide: कश्मीर रियासी में भूस्खलन: SDM राजिंदर सिंह राणा और उनके बेटे की मौत, पत्नी घायल; उपराज्यपाल ने जताई संवेदना
IndiGo flight slap video: बिना किसी वजह हमला
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पीड़ित यात्री परेशान महसूस कर रहा था। तभी एक सहयात्री ने बिना किसी बहस या झगड़े के अचानक थप्पड़ जड़ दिया। इस हरकत से फ्लाइट में मौजूद बाकी यात्री भी हैरान रह गए। (IndiGo flight slap video) एयर होस्टेस सबको शांत करने में लग गई। इस बीच एक अन्य यात्री ने आरोपी से पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया, तो उसका जवाब था, “मुझे इससे प्रॉब्लम हो रही थी।” तभी एक अन्य यात्री ने टोका और कहा, “आपको किसी को मारने का अधिकार नहीं है।”
आरोपी यात्री की पहचान और गिरफ्तारी
इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी की पहचान हाफिजुल रहमान के रूप में हुई है। (IndiGo flight slap video) जब फ्लाइट कोलकाता एयरपोर्ट पर पहुंची, तो उसे तुरंत CISF के हवाले कर दिया गया। इसके बाद उसे एनएससीबीआई पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां विधाननगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
Also Read –Son of Sardaar 2 Review: सन ऑफ सरदार 2 देखने के बाद Ajay Devgn पर भड़का युवक कहा-मुझे पागल कुत्ते ने काटा था, देखें वीडियो
इंडिगो एयरलाइंस का बयान
इंडिगो एयरलाइंस ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह ऐसी अनुशासनहीन हरकतों की कड़ी निंदा करती है। एयरलाइन ने एक बयान में कहा, “हमारे यात्रियों और क्रू की सुरक्षा और सम्मान हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है।” इंडिगो ने आगे बताया कि आरोपी की पहचान होते ही उसे अनुशासनहीन घोषित किया गया और सुरक्षा एजेंसियों को सौंप दिया गया। क्रू ने स्थिति को SOP (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसेस) के अनुसार संभाला और सभी जरूरी एजेंसियों को सूचित किया गया। (IndiGo flight slap video) इंडिगो ने साफ किया कि वह हर उड़ान में सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मामले में आगे की जांच सुरक्षा एजेंसियां कर रही हैं और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।














