Mathura News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे दीनदयाल धाम, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Facebook
X
WhatsApp
image 103

Mathura News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को मथुरा के फरह कस्बे स्थित दीनदयाल धाम पहुंचे। हेलीपैड पर उतरते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। चारों तरफ उत्साह का माहौल था। लोगों ने फूलमालाओं से मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया और जयकारे लगाए।

मुख्यमंत्री ने यहां चल रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेले का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह मेला ब्रज की सदियों पुरानी परंपरा को जीवित रखने वाला आयोजन है। यह देखकर गर्व होता है कि ब्रज की संस्कृति और परंपरा आज भी पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ रही है। (Mathura News) योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह मेला न सिर्फ धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है, बल्कि समाज को जोड़ने का कार्य भी करता है। इसमें युवा वर्ग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है और अपने हुनर का प्रदर्शन कर रहा है। (Mathura News) उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं के जीवन में नई ऊर्जा और दिशा का संचार करते हैं।मेले में दूर-दराज के जिलों से आए खिलाड़ी पारंपरिक कुश्ती दंगल में भाग ले रहे हैं। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में रसिया गायन, ब्रज के लोकगीत और लोकनृत्य लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनियों का भी अवलोकन किया और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

Also Read –हनी सिंह कितने अमीर हैं, जिनके खिलाफ हुई एफआईआर कोर्ट ने की रद्द

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह मेला भारतीय संस्कृति की आत्मा को दर्शाता है और हमारी संप्रदायिक परंपराओं को मजबूत बनाता है। (Mathura News) उन्होंने आस्था और उत्साह से जुड़े इस आयोजन की सराहना की और कहा कि सरकार हमेशा ऐसे आयोजनों को बढ़ावा देने के लिए तत्पर है।

Also Read –दर्दनाक सड़क हादसा! लखनऊ में किसान पथ पर नशे में धुत ट्रक चालक ने महिला सफाईकर्मी को रौंदा… हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार

करीब एक घंटे के प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने जनता से संवाद करेंगे ।और आयोजन समिति के कार्यों की प्रशंसा की। उनके आगमन से पूरे क्षेत्र में उत्साह और उमंग का वातावरण बना रहा। कृष्ण नगरी मथुरा की बृजवासियों को उम्मीद है कि प्रदेश के मुखिया दीनदयाल धाम में आए हैं तो ब्रज क्षेत्र के लिए कुछ ना कुछ सौगात दिखे जरूर जाएंगे

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें