Kannauj News: डॉक्टर को तेज रफ्तार कार ने कुचला, छात्रों ने हाइवे पर किया चक्का जाम

Kannauj News: डॉक्टर को तेज रफ्तार कार ने कुचला, छात्रों ने हाइवे पर किया चक्का जाम
Facebook
X
WhatsApp

Kannauj News: कन्नौज जिले (Kannauj News) के राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा में तैनात एक डॉक्टर को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। कार की टक्कर से डॉक्टर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। इस बात की जानकारी होते ही मेडिकल कॉलेज के छात्रों और डाक्टरों में हड़कंप मच गया। आक्रोशित मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने डॉक्टरों के साथ मिलकर कार्यवाही की मांग को लेकर जाम लगा दिया। मामला तूल पकड़ते ही पुलिस ने कार सहित चालक का हिरासत में ले लिया। उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Kannauj News: डॉक्टर की मौत पर छात्रों ने किया हाइवे पर जाम

तिर्वा कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत बृंदावन होटल से खाना खाकर सड़क पार कर लौट रहे राजकीय मेडिकल कॉलेज में तैनात डॉक्टर कपिल देव त्रिपाठी को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। कार की जोरदार टक्कर लगते ही डॉक्टर कपिल की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक कपिल देव त्रिपाठी श्रावस्ती जिले के थाना सोनवा अन्तर्गत द्विपकला के रहने वाले थे। डॉक्टर की मौत की सूचना मिलते ही मेडिकल कॉलेज के छात्रों में आक्रोश पनप गया। आनन-फानन में सभी छात्र मौके पर पहुंच गये।

जिसके बाद मेडिकल कालेज के डाक्टरों के साथ छात्रों ने मिलकर हाइवे पर जाम कर दिया। छात्रों का कहना था कि तेज रफ्तार की वजह से यह हादसा हुआ है। जब तक कार सहित चालक को हिरासत में लेकर कार्यवाही नहीं की जायेगी वह जाम नही खोलेंगे।

चालक को किया गिरफ्तार

हंगामा देख पुलिस ने पूरे मामले की जाँच पड़ताल की और कार सहित चालक को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद पुलिस के आलाधिकारियों ने डॉक्टरों और छात्रों को समझा-बुझाकर जाम को खुलवाया। तिर्वा कोतवाली प्रभारी जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि कार व चालक को हिरासत में लेकर कार्यवाही की जा रही है। दौलतपुर ठठिया का रहने वाला रामू कार को चला रहा था। जिसको हिरासत में ले लिया गया है। अग्रिम कार्यवाही के लिए पूरे मामले में की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

https://youtu.be/7mrI_vSnToM?si=080jaEspcFapUxGl

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें