Badaun Double Murder: बदायूं डबल मर्डर केस, वीडियो बनाकर आरोपित ने किया ये बड़ा खुलासा

Badaun Double Murder: बदायूं डबल मर्डर केस, वीडियो बनाकर आरोपित ने किया ये बड़ा खुलासा
Facebook
X
WhatsApp

Badaun Double Murder: जिले के मंडी समिति पुलिस चौकी (Badaun Double Murder) के समीप बाबा कॉलोनी में दो मासूम बच्चों की हत्या के बाद फरार चल रहे आरोपित जावेद को पुलिस ने बरेली से गिरफ्तार कर लिया है। बदायूं पुलिस ने बरेली की बरादरी थाना पुलिस के सहयोग से जावेद को सेटेलाइट बस चौराहे से पकड़ा है। पुलिस जावेद को पूछताछ के लिए बदायूं ले गई है। उल्लेखनीय है कि पुलिस ने दो मासूम बच्चों की हत्या के आरोपी जावेद के भाई साजिद को पहले ही एनकाउंटर में ढेर कर चुकी है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में जावेद कहता हुआ नजर आ रहा है कि मैं जावेद हूं, बदायूं वाला। आगे उसने कहा कि उसने कुछ नहीं किया, जो भी किया उसके भाई साजिद ने किया। जिनके बच्चे मारे गए उनसे तो हमारे बहुत अच्छे ताल्लुक थे। फिर भी ऐसा क्यों हुआ। उसे नहीं पता। वहां वहां पर था ही नहीं। वीडियो में आगे जावेद कहता है कि वह डर के चलते बरेली भाग आया था। साथ ही कह रहा है कि उसके पुलिस के पास ले जाया जाए।

Badaun Double Murder: आरोपी जावेद पर था 25000 का इनाम घोषित

आरोपी जावेद की तलाष में पुलिस जुटी हुई थी। उसकी खोजबीन के लिए पुलिस की कई टीमें लगायी गयी थीं। पुलिस ने जावेद पर 25000 रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया था। आरोपी जावेद से पूछताछ के बाद ही हत्याकांड की सही वजह का खुलासा हो सकेगा।

https://youtu.be/gmkuJjlPqqg?si=IBKlPEA6tlyQ44DA

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें