Kanpur Dehat News: कानपुर देहात ऑपरेशन दहन में 1.34 करोड़ के नशीले पदार्थ नष्ट, कानपुर देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Facebook
X
WhatsApp

Kanpur Dehat News : कानपुर देहात में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद पुलिस ने एक बड़ी और प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ऑपरेशन दहन के अंतर्गत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए करीब 1 करोड़ 34 लाख 48 हजार रुपये के नशीले पदार्थों का विधिक रूप से विनष्टीकरण किया गया।

Also Read –Raghav Chadha: नितिन नबीन नहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष जी बोलिए…, राघव चड्ढा को BJP ने सिखाया अनुशासन का सबक

न्यायालय से प्राप्त अनुमति और शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद के थानों में दर्ज 30 अभियोगों से संबंधित मादक पदार्थों का निस्तारण किया गया। (Kanpur Dehat News) इस दौरान कुल 217.408 किलोग्राम नशीले पदार्थों को नष्ट किया गया, जिसमें 208.640 किलोग्राम गांजा, 6.844 किलोग्राम चरस, 200 ग्राम अफीम, 60 ग्राम स्मैक सहित अन्य पदार्थ शामिल रहे। इन सभी की कुल अनुमानित कीमत 1.34 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।

Also Read –Rajasthan Royals: आरआर की शानदार जीत, अंकतालिका में तीसरा स्थान; वैभव के सिर सजी ऑरेंज कैप

विनष्टीकरण की प्रक्रिया भारत ऑयल एंड वेस्ट मैनेजमेंट लिमिटेड, कुम्भी, अकबरपुर में जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई। इस दौरान पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई। (Kanpur Dehat News) इस अभियान की कमान संभाल रहे ऑपरेशन दहन प्रभारी अमित शुक्ला की भूमिका बेहद अहम रही। उनकी सक्रिय निगरानी और सटीक समन्वय के चलते पूरी कार्यवाही सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई, जिसे पुलिस महकमे में एक प्रभावी ऑपरेशन के रूप में देखा जा रहा है। (Kanpur Dehat News) इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।जनपद पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के कारोबार पर बड़ी चोट माना जा रहा है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें