‘Kanpur News: कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज साहू के ठिकानों पर हुई छापेमारी में अब तक 300 करोड़ रुपए से ज्यादा की नकदी बरामद हो चुकी है। नोटों की गिनती अभी जारी है। इस मामले में ईडी ने धीरज साहू और उनके परिवार के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।
सभी 90 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी AAP, लोकसभा में गठबंधन के तहत बंटेंगी सीटें. #india24x7livetv #NewsUpdates #AAP #Politics pic.twitter.com/3OaMOidHAx
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) December 9, 2023
कानपुर शहर में शनिवार को इस मामले को लेकर भाजपा ने विरोध-प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रमईपुर चौराहे पर कांग्रेस के भ्रष्टाचार का पुतला फूंक विरोध जताया। भाजपा नेताओं ने कहा कि गरीबों का पैसा लूटकर जमा करने वालों से पाई-पाई निकलवाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘गारंटी’ है।

कानपुर शहर के सांसद सत्यदेव पचौरी ने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी के लोग गरीबों का पैसा जमा कर रहे हैं। अब ये सामने आ गया है। जब इनके यहां इतने करोड़ों निकले हैं तो राहुल गांधी के यहां कितना होगा? कांग्रेस पार्टी हमेशा ही गरीबों का धन लूटती रही है। जिसके विरोध में आज हम लोगों ने सचान चौराहे पर कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंक विरोध किया।’
Kanpur News : सांसद सत्यदेव पचौरी- कांग्रेस गरीबों का पैसा लूट रही
कानपुर शहर के सांसद सत्यदेव पचौरी (MP Satyadev Pachauri) ने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी के लोग गरीबों का पैसा जमा कर रहे हैं। अब ये सामने आ गया है। जब इनके यहां इतने करोड़ों निकले हैं तो राहुल गांधी के यहां कितना होगा? कांग्रेस पार्टी हमेशा ही गरीबों का धन लूटती रही है। जिसके विरोध में आज हम लोगों ने सचान चौराहे पर कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंक विरोध किया।’
Kanpur News : प्रदर्शन में ये भी शामिल
वहीं, रमईपुर में मंडल मंत्री अमन सिंह, जिला महामंत्री धीरेन्द सिंह, जिला मंत्री समरजीत सिंह, जिला महामंत्री महिला मोर्चा दीप्ति सिंह, मंडल अध्यक्ष बिधनू सूर्य ब्रह्म सिंह, मण्डल अध्यक्ष भीतर गांव दिलीप सैनी,मण्डल उपाध्यक्ष मानवेन्द्र, सुशील पाल वेरी सिंह, राजा अवस्थी,गोलू खान ,व सचान चौराहे पर सांसद सत्यदेव पचौरी, विधायक महेश त्रिवेदी, जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह चौहान, विकास दुबे और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य मौके पर मौजूद रहे।
इस मामले पर कांग्रेस ने कहा कि यह एक राजनीतिक साजिश है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार की ओर से कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है। यह मामला अभी भी जांच के अधीन है।









