Kasganj News: पुलिस ने चारों हत्यारोपियों की रिमांड मांगी। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा आरोपियों की दस दिन की रिमांड मंजूर की गई। वहीं बार एसोसिएशन शनिवार को भी निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए हड़ताल पर रही। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार भारती ने बताया कि पुलिस ने छह में से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। (Kasganj News) चारों आरोपियों की 10 दिन की रिमांड मंजूर हो गई है। अन्य आरोपियों के नाम भी प्रकाश में आए हैं। साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं।
Kasganj News: यह था घटनाक्रम
अधिवक्ता मोहिनी तोमर 3 सितंबर मंगलवार की दोपहर में 2 बजे के बाद जिला न्यायालय से लापता हो गई थीं। (Kasganj News) 4 सितंबर की शाम करीब 6:30 बजे रेखपुर माइनर में महिला का अर्द्धनग्न अवस्था में शव मिला। शव फूला हुआ था और चेहरा काफी खराब हो चुका था। इसलिए शव की शिनाख्त पति बृजतेंद्र तोमर व मृतका की बहन रजनी ने हाथ पर कट के निशान व कंगन से मोहिनी तोमर के रूप में की।

5 सितंबर की रात में पति ने छह आरोपियों के खिलाफ अपनी पत्नी को अगवा कर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। 7 सितंबर की सुबह पुलिस ने छह में से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
आप को बता दे की अधिवक्ता मोहिनी तोमर की निर्मम हत्या के दुखद समाचार पर कासगंज जाकर बहन श्रीमती रजनी, पुत्र देव तोमर एवं अन्य परिवारजनों से मिला एवं शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। साथ में विभाग प्रचारक श्री कुलदीप जी, ज़िला प्रचारक, अधिवक्ता परिषद एवं भाजपा विधि प्रकोष्ठ एवं बार के पदाधिकारी साथी मौजूद थे। (Kasganj News) तत्पश्चात कासगंज की पुलिस अधीक्षक श्रीमती अपर्णा कौशिक जी से मुलाकात कर दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की मांग की। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि परिवार को इस दुखद घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करें। सादर सूचनार्थ-प्रशान्त सिंह अटल, सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष-बार काउन्सिल उत्तर प्रदेश।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने भी की मुलाकात
पूर्व मंत्री नकुल दुबे के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिला न्यायालय पहुंचकर अधिवक्ताओं से मुलाकात की और घटनाक्रम की जानकारी ली। (Kasganj News) इसके बाद अधिवक्ता के घर पहुंचकर उन्हें सांत्वना देते हुए सीबीआई जांच व दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। राज्य में कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।










