
Bengaluru Blast: बंगलूरू के विल्सन गार्डन के चिन्मायनपल्या इलाके में शुक्रवार को हुए सिलिंडर ब्लास्ट में 10 साल के एक बच्चे की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि राहत और बचाव कार्य जारी है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने घटनास्थल पर जाकर हादसे की जानकारी ली।
Bengaluru Blast: धमाके के बाद 8 से 10 मकान क्षतिग्रस्त होकर गिर पड़े
सिलिंडर फटने की यह घटना घनी आबादी वाले आवासीय क्षेत्र में हुई, जहां घर एक-दूसरे से सटे हुए हैं। (Bengaluru Blast) विस्फोट इतना तेज था कि 8 से 10 मकान क्षतिग्रस्त होकर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल आए।
सिलिंडर से गैस रिसाव के कारण हुआ विस्फोट
दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक जांच में सिलिंडर से गैस रिसाव को विस्फोट की वजह माना जा रहा है। (Bengaluru Blast) विस्फोट के बाद मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए दमकलकर्मी और बचाव दल लगातार काम कर रहे हैं।
Also Read –PM Modi Announcements: लाल किले से पीएम मोदी के ये बड़े ऐलान, इस बार दिवाली मनेगी डबल; GST दरों में गिरावट
पुलिस कर रही घटना की जांच
अधिकारियों ने बताया कि आसपास के घरों को खाली करा लिया गया है ताकि किसी और तरह की दुर्घटना न हो। (Bengaluru Blast) पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और गैस सप्लाई से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।









