Kushinagar: कुशीनगर पुलिस की बड़ी सफलता: 51 गुमशुदा मोबाइल बरामद, 11 लाख रुपये की संपत्ति लौटाई गई

Facebook
X
WhatsApp

Kushinagar: कुशीनगर जनपद पुलिस को गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जनपद की जनता द्वारा C.E.I.R. (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर दर्ज कराई गई शिकायतों के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सर्विलांस सेल को कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

WhatsApp Image 2025 12 31 at 6.16.36 PM

इन निर्देशों के क्रम में सर्विलांस सेल की टीम ने कड़ी मेहनत और तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से जनपद, गैर-जनपदीय तथा गैर-प्रांतीय क्षेत्रों से कुल 51 विभिन्न कंपनियों के मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किए। (Kushinagar) बरामद किए गए इन मोबाइल सेटों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 11,00,000 रुपये (11 लाख रुपये) आँकी गई है।

Also Read –Saudi UAE Conflict: मुस्लिम वर्ल्ड में ‘दो फाड’! सऊदी अरब के समर्थन में उतरा पाकिस्तान, UAE के खिलाफ जंग में झोंकेगा फौज

बरामद मोबाइल फोन को दिनांक 31 दिसंबर 2025 को पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा एवं क्षेत्राधिकारी लाइन श्री जयन्त यादव द्वारा उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया।

अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर नागरिकों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। (Kushinagar) उन्होंने कुशीनगर पुलिस की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल C.E.I.R. पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे मोबाइल की ट्रैकिंग और बरामदगी संभव हो सके।

WhatsApp Image 2025 12 31 at 6.16.37 PM

Also Read –Chandauli: सेवा और संवेदना के साथ सायरा बानो ने मनाया जन्मदिन, कंबल वितरण कर पेश की जनसेवा की मिसाल

कुशीनगर पुलिस की यह कार्रवाई न केवल तकनीकी दक्षता का उदाहरण है, बल्कि आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास को भी और मजबूत करती है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें