Chandauli: सेवा और संवेदना के साथ सायरा बानो ने मनाया जन्मदिन, कंबल वितरण कर पेश की जनसेवा की मिसाल

Facebook
X
WhatsApp

संवाददाता- बालमुकुंद लाल

Chandauli: चंदौली जनपद के चाहनिया क्षेत्र में भाजपा की वरिष्ठ नेत्री व जिला पंचायत सदस्य सायरा बानो ने अपने जन्मदिन को सादगी और सेवा के संकल्प के साथ मनाते हुए एक बार फिर जनसेवा की मिसाल पेश की। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उन्होंने कड़ाके की ठंड से जूझ रहे गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित कर उन्हें राहत पहुंचाई।

जब लोग अपने जन्मदिन को उत्सव और दिखावे में मनाते हैं, ऐसे समय में सायरा बानो ने गरीबों के आंसू पोंछकर यह संदेश दिया कि राजनीति का असली धर्म सेवा, संवेदना और समर्पण है। (Chandauli) कंबल पाकर बुजुर्गों, महिलाओं और जरूरतमंदों के चेहरों पर जो मुस्कान आई, वही इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी सफलता रही।

WhatsApp Image 2026 01 02 at 12.07.26 PM 1 edited

Also Read –Jalaun News: नव वर्ष पर मानवीय संवेदनाओं की मिसाल बने डीएम व एसपी, वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ साझा की खुशियां

कंबल वितरण के दौरान सायरा बानो ने कहा कि “भाजपा की सोच अंत्योदय की है, अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य है। (Chandauli) जब तक सांस है, तब तक गरीबों और असहायों की सेवा करती रहूंगी।” उन्होंने यह भी कहा कि जन्मदिन जैसे अवसर समाज के लिए कुछ करने का संदेश देने का माध्यम होने चाहिए।

Also Read –Saudi UAE Conflict: मुस्लिम वर्ल्ड में ‘दो फाड’! सऊदी अरब के समर्थन में उतरा पाकिस्तान, UAE के खिलाफ जंग में झोंकेगा फौज

इस मानवीय कार्यक्रम में यूसुफ, नसीम, फारूक फौजी, फरीद, रामबृक्ष, बंशी और शरीफ शाह सहित कई स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। (Chandauli) सभी ने सायरा बानो के इस सामाजिक व राजनीतिक संकल्प की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जनप्रतिनिधि ही जनता का सच्चा भरोसा बनते हैं।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में सकारात्मक माहौल देखने को मिला और लोगों ने इसे जनता से जुड़े नेतृत्व की पहचान बताया। सायरा बानो का यह कदम न केवल जरूरतमंदों के लिए राहत बना, बल्कि राजनीति में संवेदना और सेवा की नई मिसाल भी कायम कर गया।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें