रिपोर्ट -मोहन वर्मा
Kushinagar: कुशीनगर जनपद के पडरौना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बबुईया हरपुर गांव निवासी छोटेलाल कुशवाहा पर दो दिन पूर्व धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया। यह हमला इतना निर्मम था कि उनके जबड़े को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया, वहीं आंख और सिर पर भी गंभीर वार किए गए। हमलावरों की बर्बरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनका सिर चार जगह से फट गया।
घटना के बाद गंभीर रूप से घायल छोटेलाल कुशवाहा को परिजन तत्काल इलाज के लिए केजीएमयू, लखनऊ लेकर पहुंचे। (Kushinagar) वहां एक दिन तक चले उपचार के बावजूद उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। इसके बाद उन्हें रात में जिला अस्पताल कुशीनगर में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति लगातार नाजुक बनी रही।

आज जब परिजन और शुभचिंतक अस्पताल पहुंचे तो माहौल बेहद चिंताजनक था। (Kushinagar) इलाज के दौरान छोटेलाल कुशवाहा ने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
इस जघन्य घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। (Kushinagar) लोगों ने प्रशासन से कड़े शब्दों में मांग की है कि इस निर्मम हमले में शामिल सभी दोषियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर किए जा रहे दावे तभी सार्थक माने जाएंगे, जब पीड़ित परिवार को समय पर न्याय मिलेगा और अपराधियों को सख्त सजा दी जाएगी। अब सबकी निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं।
प्रदेश में कानून-व्यवस्था का दावा तभी सार्थक होगा जब पीड़ित को न्याय और अपराधियों को सजा मिले















