Lakhimpur: पान मसाला-तंबाकू बिक्री पर रोक के खिलाफ व्यापारियों ने मोर्चा खोला, डीएम को पत्र भेजा

Facebook
X
WhatsApp

Lakhimpur: लखीमपुर खीरी पान मसाला व तंबाकू को अलग-अलग दुकानों पर बिक्री करने की सरकारी अधिसूचना पर रोक लगाए जाने को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के लखीम तयपुर खीरी जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह अजमानी ,उमेश शुक्ला जिला महामंत्री ने डीएम कार्यलय पहुँचकर डीएम के माध्यम से उत्तर प्रदेश शासन को पत्र भेजा। (Lakhimpur) उन्होंने उत्तर प्रदेश शासन से मांग की पान मसाला और तंबाकू की बिक्री पर या तो पूर्णता प्रतिबंध लगाया जाए नहीं तो इस विषय को संज्ञान में लेते हुए इसका त्वरित निरस्तीकरण किया जाए।

Lakhimpur

उन्होंने बताया यह आदेश पूर्ण रूप से अव्यावहारिक है। क्योंकि पान मसाला और तंबाकू का व्यवसाय हर गली नुक्कड़ चौक चौराहों पर होता है जिससे अधिकतम गरीब वर्ग के व्यापार करके अपने पारिवारिजनों का भरण पोषण करते हैं। पान मसाला व तंबाकू के जो थोक निर्माता है वह तो पान मसाला के लिए अलग फैक्ट्री और तंबाकू के लिए अलग फैक्ट्री कर लेंगे। (Lakhimpur) लेकिन जो फुटकर बेचने वाले दुकानदार हैं जिनकी संख्या केवल उत्तर प्रदेश में ही लाखों में है उनको पान मसाला के लिए अलग और तंबाकू के लिए अलग कर पाना असंभव है। इस नि मेंयम से छोटे दुकानदारों को अधिकारियों के उत्पीड़न का सामना करना पड़ेगा। जिससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा।

व्यापारियों ने डीएम से आग्रह किया है कि वह इस मामले को शासन तक पहुंचाएं। यदि सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है तो व्यापारी उग्र प्रदर्शन भी कर सकते हैं।

यह मुद्दा प्रदेश के लाखों छोटे दुकानदारों को प्रभावित करता है, इसलिए व्यापारियों का यह विरोध आने वाले दिनों में और तेज हो सकता है।

रिपोर्ट- उमेश बंसल

https://youtu.be/fuXSeXs-HO8?si=32PclSbPuTm1mrU0

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें