Lok Sabha Election 2024 : कैसरगंज लोकसभा सीट से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का टिकट कटना तय माना जा रहा है। भाजपा से जुड़े जानकार सूत्रों का कहना है कि पार्टी की ओर से बृजभूषण शरण सिंह की जगह उनके छोटे बेटे करण भूषण सिंह को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी है। जल्द ही इस बाबत आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है।
Lok Sabha Election 2024 : भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह के बेटे को टिकट देने का फैसला
![Lok Sabha Election 2024 : कैसरगंज सीट से बृजभूषण का टिकट कटना तय , बेटे करण भूषण को मैदान में उतारेगी BJP, जल्द होगा ऐलान... 2 image 25](https://india24x7livetv.com/wp-content/uploads/2024/05/image-25.jpeg)
भाजपा को इस बात का डर सता रहा है कि बृजभूषण सिंह का टिकट काटने से ठाकुर बिरादरी नाराज हो सकती है और इसके साथ ही आसपास की सीटों पर भी असर पड़ सकता है। इसीलिए बीच का रास्ता निकालते हुए बृजभूषण सिंह के बेटे को टिकट देने का फैसला किया गया है।
![Brij Bhushan sharan son Karan Bhushan Brij Bhushan sharan son Karan Bhushan](https://static.newstrack.com/h-upload/2024/05/02/1718555-66332b0153c03-20240502-02561549-16x91.webp)
बृजभूषण सिंह के बड़े बेटे प्रतीक भूषण भाजपा के विधायक हैं। उन्होंने भी सोशल मीडिया पर कैसरगंज से करण भूषण सिंह को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने की जानकारी दी है। जानकार सूत्रों का कहना है कि उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष करण भूषण सिंह कैसरगंज लोकसभा सीट से कल नामांकन दाखिल कर सकते हैं। इस लोकसभा सीट पर कल नामांकन की आखिरी तारीख है।