Lok Sabha Election 2024 : आज चुनाव की तारीखों का होगा ऐलान, जानें कब तक लागू रहेगी आचार संहिता ?

Lok Sabha Election 2024 : आज चुनाव की तारीखों का होगा ऐलान, जानें कब तक लागू रहेगी आचार संहिता ?
Facebook
X
WhatsApp

Lok Sabha Election 2024 : भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission) आज यानि शनिवार (16 मार्च) को दोपहर 3 बजे आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा करेगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। लोकसभा चुनाव के साथ चार राज्यों आंध्र प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी ऐलान किया जा सकता है।

Lok Sabha Election 2024 : तीन बजे प्रेस कांफ्रेस करेगा ECI

चुनाव आयोग (Election Commission) ने शुक्रवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारत में मतदान कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस आज दोपहर 3 बजे आयोजित की जाएगी। चुनाव इस साल अप्रैल-मई में होंगे, जबकि मौजूदा सरकार का कार्यकाल 16 जून को समाप्त होने वाला है।

Lok Sabha Election 2024

पिछले लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा ईसीआई द्वारा 10 मार्च को की गई थी और देश भर में सात चरणों में मतदान 11 अप्रैल से शुरू हुआ था। वोटों की गिनती 23 मई को की गई थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ बीजेपी ने 303 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस को 52 सीटें मिलीं। भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने आगामी चुनावों में भी 400 से अधिक सीटें जीतने की उम्मीद जताई है।

image 269

Lok Sabha Election 2024 : जानें कब तक लागू रहेगी आचार संहिता ?

image 270

चुनाव आयोग जब चुनाव की तारीखों की घोषणा करता है। उसी के साथ ही आचार संहिता लागू हो जाती है। इस बार आचार संहिता आज यानी (16 मार्च, 2024) से लागू हो जाएगी। क्योंकि चुनाव आयोग आज चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। आचार संहिता निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने तक लागू रहती है। या दूसरे शब्दों में कहें तो आचार संहिता चुनावी परिणाम आने तक लागू रहती है। चुनाव प्रक्रिया पूरी होते ही आचार संहिता समाप्त हो जाती है। कोई आम आदमी भी इन नियमों का उल्लंघन करता है, तो उस पर भी आचार संहिता के तहत कार्रवाई की जाएगी।

https://youtu.be/CU2-gez2GRc?si=PonXWhlBLXj2OmDF

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें