Lok Sabha Election 2024 : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के स्वागत में दुल्हन की तरह सजाया पूरे लखनऊ को ,आज करेंगे नामांकन

Lok Sabha Election 2024 : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के स्वागत में दुल्हन की तरह सजाया पूरे लखनऊ को ,आज करेंगे नामांकन
Facebook
X
WhatsApp

Lok Sabha Election 2024 : रक्षा मंत्री और मौजूदा सांसद राजनाथ सिंह आज यानि सोमवार (29 अप्रैल) को लखनऊ संसदीय सीट से नामांकन करेंगे। रक्षा मंत्री रविवार देर रात लखनऊ पहुंच चुके हैं। उनके स्वागत में पूरे लखनऊ को दुल्हन की तरह सजाया गया है। राजधानी में जगह-जगह बैनर पोस्टर लगाये गए हैं। जानकारी के मुताबिक भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में सभी बड़े नेता सुबह नौ बजे के आसपास एकत्रित होंगे। इसके बाद राजनाथ सिंह पार्टी रथ पर वरिष्ठ नेताओं के साथ कलेक्ट्रेट के लिए रवाना होंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, महापौर सुषमा खर्कवाल, लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी समेत तमाम नेता शामिल होंगे।

Lok Sabha Election 2024 : CM योगी और पुष्कर धामी के साथ रथ से कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे रक्षामंत्री

Lok Sabha Election 2024


जानकारी के मुताबिक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रथ पर सवार होकर विशाल जनसैलाब के साथ कलेक्ट्रेट जाएंगे। नामांकन कार्यक्रम को लेकर रविवार को सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बैठक के जरिए निर्देश दिया गया था। राजनाथ सिंह के साथ जुलूस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी समेत तमाम बड़े नेता शामिल होंगे।

Lok Sabha Election 2024 : नामांकन को यादगार बनाने की तैयारी

image 308

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे और नामांकन दाखिल करेंगे। इससे पहले उनका सैकड़ों जगहों पर स्वागत किया जाएगा। बता दें कि जुलूस को लेकर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सामाजिक, व्यापारिक, धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ-साथ अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और नामांकन को यादगार बनाने का निर्देश दिया।

Lok Sabha Election 2024 : तीसरी बार हैट्रिक लगाने की तैयारी में राजनाथ सिंह

image 309

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लगातार दो बार से लखनऊ संसदीय सीट से जीतकर संसद पहुंच रहे हैं। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होने रिकार्ड मतों से जीत हासिल की थी। रक्षामंत्री हैट्रिक लगाने की तैयारी कर चुके हैं। लखनऊ संसदीय सीट पर राजनाथ सिंह की मुकाबला सपा उम्मीद रविदास मेहरोत्रा और बहुजन समाज पार्टी के सरवर मलिक से होने जा रहा है।

https://youtu.be/Tx9EeATalR0?si=eFTcevU0nOq7sBJ3

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें