Loksabha Election 2024 : रायबरेली में कांग्रेस ने भले ही अपने पत्ते नहीं खोले हों। पर भाजपा ने यह मान कर की रायबरेली से गांधी नेहरु परिवार का ही कोई व्यक्ति चुनाव लड़ेगा। इसी के मद्देनज़र भाजपा ने रायबरेली की सीट पर अपनी फ़ायर ब्रांड नेता नूपुर शर्मा को उतारने का मन बना लिया है।
एल्विश यादव से पुलिस ने जांच में पूछे 225 सवाल एल्विश के बाद अब फाजिलपुरिया का नंबर …#ElvishYadav #SnakeVenomCase #india24x7livetv pic.twitter.com/9TYY63mLBg
— Shivani Verma (@Shivani75372259) March 19, 2024
Lok Sabha Election 2024 : पैगंबर को लेकर दिया था विवादित बयान

नूपुर शर्मा को पहली बार तब देशव्यापी सुर्ख़ियाँ हासिल हुई जब पैगंबर को लेकर उन्होंने एक विवादित बयान दे दिया था। नूपुर शर्मा 2008 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष का चुनाव जीतने वाली अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की एक मात्र उम्मीदवार थीं। नूपुर भाजपा प्रवक्ता रही हैं। यह पेशे से वकील भी हैं।

नूपुर दिल्ली की राजनीति में सक्रिय हैं। दिल्ली के 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी के सर्वेसर्वा अरविंद केजरीवाल के सामने वह भाजपा उम्मीदवार थी। वह इक्कीस हज़ार वोटों से चुनाव हार गयी थी। इनका जन्म 23 अप्रैल, 1985 को दिल्ली में हुआ था। नूपुर ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए और एलएलबी की शिक्षा ग्रहण की है। लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से एलएलएम की तालीम पाई है।

Lok Sabha Election 2024 : देश के कई शहरों में नूपुर शर्मा के खिलाफ FIR दर्ज
नूपुर शर्मा ने 26 मई, 2022 को एक निजी चैनल पर ज्ञानवापी मस्जिद विवाद में एक बहस में भाग लिया था। जिसके दौरान अन्नबी मोहम्मद की पत्नी आयशा की शादी के समय की उम्र के बार में विवादास्पद टिप्प्णियाँ की थी। इस विवादित टिप्पणी के बाद देश के कई शहरों में नूपुर शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज हुई।
नूपुर की विवादित टिप्पणी पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया भी हुई। ओमान में भारतीय उत्पादों के बहिष्कार तक की नौबत आ गया। कतर, कुवैत और इराक़ सकार ने इस टिप्पणी के बाद भारतीय राजदूतों को तलब किया। उसी दिन शाम नूपुर को भाजपा से निलंबित कर दिया।









