Lok Sabha Election 2024 : बस्तर की रैली में पीएम मोदी का बयान,कहा – जब तक गरीबी दूर नहीं कर दूंगा तब तक चैन से नहीं बैठूंगा

Lok Sabha Election 2024 : बस्तर की रैली में पीएम मोदी का बयान,कहा - जब तक गरीबी दूर नहीं कर दूंगा तब तक चैन से नहीं बैठूंगा
Facebook
X
WhatsApp

Lok Sabha Election 2024 : छत्तीसगढ़ के बस्तर में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को गरीबी का मतलब ही नहीं पता। मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक गरीबी दूर नहीं कर दूंगा तब तक चैन से नहीं बैठूंगा। छत्तीसगढ़ में लोकसभा की कुल 11 सीटें हैं।

Lok Sabha Election 2024 : कांग्रेस को नहीं समझ नहीं आई महंगाई


पीएम मोदी ने कहा कि बस्तर के लोगों ने मोदी की गारंटी पर मोहर लगाई है और इसी विश्वास से पूरा देश कह रहा है फिर एक बार मोदी सरकार। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता गरीब का कल्याण है। कांग्रेस ने गरीब की परेशानी समझी ही नहीं। कांग्रेस को महंगाई समझ नहीं आई। उन्होंने कहा, कच्ची छत के नीचे रहने की तकलीफ मुझे पता है, घर में राशन न हो तो माँ पर क्या बीतती है मुझे पता है।

image 16

Lok Sabha Election 2024 : पिछले दस सालों में देश ने प्रगति की है

image 93

अपने संबोधन की शुरुआत पीएम मोदी ने माँ दंतेश्वरी की जय के नारे के साथ की। उन्होंने कहा कि आदिवासी कल्याण के लिए बलीराम कश्यप हमेशा जागरूक रहे हैं। बस्तर ने मुझे और भाजपा को हमेशा आशीर्वाद दिया। मैं आपके बीच आया हूं, पिछले दस साल में देश ने प्रगति की है, मैं आपका आभार व्यक्त करने आया हूँ।

Lok Sabha Election 2024 : राम मंदिर बनने से खुश नहीं है कांग्रेस

image 92


पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि राम मंदिर का समर्थन करने वाले नेताओं को कांग्रेस ने पार्टी से निकाल दिया है। कांग्रेस ने राम मंदिर का न्यौता ठुकरा दिया। कांग्रेस राम मंदिर बनने से खुश नहीं है।

Lok Sabha Election 2024: पीएम बोले-गरीबी क्या होती है मुझे पता है

पीएम मोदी ने कहा कि दवा के लिए पैसे न हों तो उसकी मजबूरी मुझे पता है। हमारी सरकार ने गरीबों को उनका हक दिया। देश मे 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बस्तर से ही मैने आयुष्मान योजना की शुरुआत की थी जो पूरे देश मे सस्ता इलाज दे रही है। पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा दे रहे हैं। माँ बीमार होती है तो किसी को बताती नहीं है, वो डरती है कि इलाज में पैसे खर्च होंगे और बच्चे कर्जदार होंगे।

https://youtu.be/2cYXY5ZKITg?si=Tr2putxfjk_1S229

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें