Lok Sabha Election 2024 : सिद्धू मूसेवाला के पिता लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, जानिए किस पार्टी ने दिया टिकट ?

Lok Sabha Election 2024 : सिद्धू मूसेवाला के पिता लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, जानिए किस पार्टी ने दिया टिकट ?
Facebook
X
WhatsApp

Lok Sabha Election 2024 : पंजाब के चर्चित सिंगर रह चुके सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को कांग्रेस ने चुनाव लड़ने के लिए मना लिया है। दो साल पहले जान गंवाने वाले सिद्धू मूसेवाला के पिता को कांग्रेस पंजाब की चर्चित बठिंडा लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारने जा रही है। इससे पहले बलकौर सिंह कई बार राजनीति में न आने की बात कह चुके हैं मगर अब कांग्रेस ने उन्हें चुनाव लड़ने के लिए मना लिया है।

बठिंडा लोकसभा सीट को अकाली दाल का गढ़ माना जाता है और यहां से हरसिमरत कौर बादल सांसद हैं इस बार भी अकाली दल की ओर से उन्हीं को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी है। सिद्धू मूसेवाला के पिता के चुनाव मैदान में उतरने के बाद इस लोकसभा सीट पर दिलचस्प मुकाबला हो सकता है। भाजपा की सीट पर मजबूत उम्मीदवार उतारने की तैयारी में जुटी हुई है।

Lok Sabha Election 2024 : सिद्धू मूसेवाला के पिता का बदल गया मूड

बलकौर सिंह पहले चुनाव मैदान में उतरने से इनकार करते रहे हैं मगर दो महीने पहले उनका मूड बदल हुआ नजर आया था। दो महीने पहले उन्होंने बदला हुआ अंदाज दिखाते हुए कहा था कि हमें राजनीति के मैदान में क्यों नहीं उतरना चाहिए। उन्होंने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या का उदाहरण देते हुए कहा था कि बाद में उनके पोते ने सियासी मैदान में उतरकर उनके हत्यारे को सजा दिलाने में कामयाबी हासिल की थी।

image 52

बलकौर सिंह का इशारा रवनीत सिंह बिट्टू की ओर था। उन्होंने बिट्टू का जिक्र करते हुए कहा था कि अगर न्याय पाने के लिए वह भी यह कदम उठाते हैं तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते रवनीत सिंह बिट्टू ने लुधियाना लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता था। हालांकि उन्होंने अब भाजपा का दामन थाम लिया है और भाजपा ने उन्हें एक बार फिर चुनावी अखाड़े में उतार दिया है।

Lok Sabha Election 2024 : बठिंडा सीट से चुनाव लड़ाने की तैयारी

कांग्रेस की ओर से पहले ही बलकौर सिंह को लोकसभा चुनाव लड़ने का ऑफर दिया गया था। हालांकि उस समय उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया था। उनका कहना था कि वे सिद्धू मूसेवाला के प्रशंसकों से बातचीत करके कोई फैसला लेंगे। पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह वडिंग का कहना था कि अगर बलकौर सिंह चुनाव लड़ने में दिलचस्पी लेंगे तो कांग्रेस उन्हें टिकट देने के लिए तैयार है।

image 53

जानकार सूत्रों का करना है कि अब बलकौर सिंह चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो गए हैं। कांग्रेस नेता उन्हें चुनाव लड़ने के लिए मनाने में कामयाब हो गए हैं और अब उन्हें बठिंडा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ाने की तैयारी है। वैसे सिद्धू मूसेवाला ने भी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। 2022 के चुनाव के दौरान पार्टी ने उन्हें चुनाव मैदान में उतारा था मगर उन्हें कामयाबी नहीं मिल सकी थी।

Lok Sabha Election 2024 : अब इस सीट पर होगा कड़ा मुकाबला

Sidhu Moose Wala s father says no intention of contesting any elections  Ignore Rumors - 'चिता की आग अभी ठंडी नहीं पड़ी है, चुनाव लड़ने का कोई इरादा  नहीं'... सिद्धू मूसेवाला के पिता का छलका दर्द, पंजाब न्यूज

बठिंडा सीट पर बलकौर सिंह का मुकाबला अकाली नेता सुखबीर सिंह बादल की पत्नी और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल से होगा। बठिंडा को अकाली दल का गढ़ माना जाता रहा है और ऐसे में सिद्धू मूसेवाला के पिता को यहां अपनी ताकत दिखाने के लिए मेहनत करनी होगी। भाजपा भी यहां मजबूत उम्मीदवार उतारने की कोशिश में जुटी हुई है।

image 54

भाजपा की ओर से इस सीट पर अकाली नेता सिकंदर सिंह मलूका की पुत्रवधू परमपाल कौर को चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है। परमपाल कौर आईएएस रही हैं और उन्होंने हाल में ही इस्तीफा दिया है। माना जा रहा है कि भाजपा उन्हें उतार कर हरसिमरत कौर को घेरना चाहती है। ऐसी में इस सीट पर कड़ा मुकाबला होने के आसार हैं। पंजाब में भाजपा और अकाली दल के बीच गठबंधन को लेकर कई दौर की बातचीत के बाद भी कामयाबी नहीं मिल सकी थी और अब भाजपा अपने दम पर चुनाव मैदान में उतरी है।

https://youtu.be/ZeVjXqev6xY?si=EbR45qbG0-bs_VnX

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें