Lok Sabha Election : लोकसभा चुनाव के लिए आज बीजेपी की जारी पहली सूची, यूपी में गठबंधन दल को मिली सकती इतनी सीटें

Lok Sabha Election : लोकसभा चुनाव के लिए आज बीजेपी की जारी पहली सूची, यूपी में गठबंधन दल को मिली सकती इतनी सीटें
Facebook
X
WhatsApp

Lok Sabha Election : लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची आज जारी हो सकती है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) गुरुवार को देर रात तक दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पर बैठक चली और इस बैठक के दौरान विभिन्न प्रदेशों की लोकसभा सीटों पर गहराई से मंथन किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ समेत अन्य महत्वपूर्ण नेता मौजूद थे। जानकार सूत्रों का कहना है कि इस बार पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करीब 100 सांसदों के टिकट काट सकता है।

इस बैठक से पूर्व पार्टी अध्यक्ष नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनके आवास पर प्रत्याशियों के नामों पर विस्तृत चर्चा की। माना जा रहा है कि इस बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण सीटों पर प्रत्याशियों के नाम को अंतिम रूप दिया गया। इस बैठक के बाद रात करीब 11 बजे केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शुरू हुई।

BJP CEC Meeting

जानकारों का कहना है कि पहली सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पार्टी के 40 हाई प्रोफाइल नेताओं के नामों का ऐलान किया जा सकता है। इसके साथ ही 80 ऐसी लोकसभा सीटों पर भी प्रत्याशी घोषित हो सकते हैं जिन पर पार्टी को 2019 में हार का सामना करना पड़ा था।

Lok Sabha Election : CM योगी समेत कई राज्यों के सीएम पहुंचे दिल्ली

देश में जल्द होने वाले लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों का नाम तय करने के लिए भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की गुरुवार को पहली बैठक बुलाई गई थी। पार्टी प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप देने के लिए विभिन्न राज्यों के महत्वपूर्ण नेता भी गुरुवार को राजधानी दिल्ली पहुंचे। शीर्ष नेताओं के साथ मंथन के लिए भाजपा मुख्यालय पहुंचने वाले नेताओं में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई,गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस शामिल थे। पार्टी नेतृत्व ने विभिन्न राज्यों की सीटों को लेकर इन नेताओं के साथ भी चर्चा की है।

image 1

Lok Sabha Election : शाह और नड्डा का मोदी के साथ मंथन

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शुरू होने से पहले गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनके आवास पर महत्वपूर्ण बैठक की। माना जा रहा है कि इस बैठक के दौरान विभिन्न राज्यों की सीटों को लेकर तैयार किए गए प्रत्याशियों के पैनल पर गहराई से चर्चा की गई। इस बैठक के चलते ही केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक काफी विलंब से शुरू हुई। इस बैठक के बाद विभिन्न महत्वपूर्ण सीटों को लेकर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में भी मंथन किया गया।

image 2

भाजपा से जुड़े हुए सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उत्तर प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल, उत्तराखंड, गोवा, झारखंड, दिल्ली, त्रिपुरा, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर सहित अन्य कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 150 से ज्यादा लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों को लेकर चर्चा की गई।

Lok Sabha Election : पहली सूची में होगा मोदी समेत कई बड़े नेताओं का नाम

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद अब माना जा रहा है कि आज भाजपा अपनी पहली सूची जारी कर सकती है। भाजपा की पहली सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत 40 हाई प्रोफाइल नेताओं के नाम शामिल हो सकते हैं। पीएम मोदी का वाराणसी, गृह मंत्री शाह का गांधीनगर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का लखनऊ और स्मृति ईरानी का अमेठी से चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है।

image 3

देश की हाई प्रोफाइल सीटों के अलावा पार्टी 80 ऐसी लोकसभा सीटों पर भी अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर सकती है जिन पर 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। इन सीटों पर चुनावी जीत हासिल करने के लिए पार्टी ने इस बार काफी मेहनत की है और पार्टी ने इन सीटों पर चुनाव भी जीत हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है। पार्टी इन सीटों पर अपने प्रत्याशी पहले घोषित करना चाहती है ताकि प्रत्याशियों को अपनी चुनावी जमीन मजबूत बनाकर जीत हासिल करने में मदद मिल सके।

Lok Sabha Election :100 सांसदों के कट सकते हैं टिकट

भाजपा सूत्रों के मुताबिक पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इस बार करीब 30 फ़ीसदी सांसदों का टिकट काट सकता है। माना जा रहा है कि देश में करीब 100 सांसदों के टिकट कट सकते हैं। कई सीटों पर सांसदों की उम्र अधिक होने तो कई सीटों पर सर्वे रिपोर्ट में अच्छी स्थिति की जानकारी न मिलने के बाद पार्टी का शीर्ष नेतृत्व बदलाव की कोशिश में जुटा हुआ है।

बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज, गुजरात चुनाव के लिए उम्मीदवारों के  नाम पर लगेगी मुहरBJP Central Election Committee meeting today - India TV  Hindi

इसके साथ ही कई सीटों पर तीन बार से अधिक चुनाव जीतने वाले सांसदों का टिकट भी काटा जा सकता है। इस बार कई राज्यों में कुछ विधायकों को भी लोकसभा की सियासी जंग में उतर जा सकता है। पार्टी का टिकट हासिल करने के लिए विभिन्न सीटों के दावेदारों ने दिल्ली की दौड़ लगानी शुरू कर दी है मगर अभी तक किसी को ग्रीन सिग्नल नहीं मिल सका है।

Lok Sabha Election : यूपी में सहयोगी दलों को छह सीटें

पार्टी सूत्रों का कहना है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा अपने सहयोगी दलों के लिए 6 लोकसभा सीटें छोड़ सकती है। इन सीटों पर राष्ट्रीय लोकदल, अपना दल, निषाद पार्टी और सुभासपा की ओर से प्रत्याशी उतारे जाएंगे। भाजपा सूत्रों के मुताबिक अपना दल और आरएलडी को दो-दो लोकसभा सीटों, निषाद पार्टी व सुभासपा को एक-एक लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवार उतारने का मौका मिलेगा।

BJP CEC meeting on Thursday first list of candidates for Lok Sabha polls  expected Friday - India Hindi News - बीजेपी चुनाव समिति की बैठक गुरुवार को,  लोकसभा के लिए उम्मीदवारों की

जानकारों के मुताबिक भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने वाराणसी समेत प्रदेश की 56 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार तय कर दिए हैं। 2014 और 2019 के बाद 2024 में भी वाराणसी संसदीय सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही चुनावी मैदान में उतरेंगे।

https://youtu.be/YugvZ5CIOoQ?si=w7zmjj6w4zzzPsAE

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें